Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. मानवता को किया शर्मसारः जनवरों की तरह बूढ़े भिखारियों को डंपर में ठूंसकर शहर के बाहर छोड़ा

मानवता को किया शर्मसारः जनवरों की तरह बूढ़े भिखारियों को डंपर में ठूंसकर शहर के बाहर छोड़ा

By शिव मौर्या 
Updated Date

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में मानवता का शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आयी है। इस तस्वीर ने यहां की सरकार पर सवालिया निशाना खड़ा कर दी है। दरअसल, स्वच्छता रैंकिंग में लगातार चार बार से शीर्ष पर रहने वाले इंदौर से ये तस्वीर आयी है। इसमें नगर निगम की प्रतिष्ठा धूमिल हो गई और लोग हैरान हैं कि आखिर कैसे इतना संवेदनहीनता की जा सकती है? यह घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

बता दें कि, शुक्रवार के दिन नगर निगम के कर्मचारियों ने पहले तो शहर के बूढे भिखारियों को एक डंपर में जानवरों की तरह ठूंस दिया उसके बाद उन्हें शहर के बाहर छोड़ आए। संवेदनहीन कर्मचारी बुजुर्ग भिखारियों को इंदौर-देवास सीमा पर शिप्रा नदी के पास छोड़कर जा रहे थे। कई बुजुर्ग चल-फिर भी नहीं सकते थे। वो गाड़ी में एक के ऊपर एक लदे हुए थे।

वहां मौजूद लोगों ने इस अमानवीय हरकत का विरोध किया तो कर्मचारी घबरा गए। जब ये घटना सुर्खियों में आई तो निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने रैन बसेरा के दो कर्मियों को बर्खास्त कर दिया।

 

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
Advertisement