Shani Margi 2025 : न्याय के देवता शनि देव की चाल बदलने वाली है। दंडाधिकारी शनि 28 नवंबर 2025 को शनि मार्गी हो रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ग्रह हर ढाई साल में राशि गोचर करते हैं। लेकिन इस बीच वे नक्षत्र परिवर्तन करते हैं और अपनी चाल में भी बदलाव करते हैं। शनि 28 नवंबर को रात में 9 बजकर 21 मिनट पर मार्गी होंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, शनि जुलाई 2026 तक मार्गी रहेंगे यानी इस अवस्था में शनि 239 दिनों तक रहेंगे। शनि के मार्गी होने के साथ ही कई राशियों के जीवन में बड़ा मोड़ आने वाला है। शनि कर्म, न्याय, धैर्य, संघर्ष और उपलब्धियों के ग्रह हैं. जब शनि मार्गी होते हैं, तो मेहनत के परिणाम स्पष्ट दिखने लगते हैं और अटके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगते है।
पढ़ें :- 6 दिसंबर 2025 का राशिफल : शनिदेव की कृपा से इन 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ,पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
वृषभ
वृषभ राशि वाले लोगों के लिए शनि की मार्गी चाल शुभ रहेगी। शनि आपको कई समस्याओं से राहत देगी। नए-नए स्त्रोतों से पैसा आएगा। पुराना निवेश अच्छा रिटर्न देगा। आर्थिक मजबूती बढ़ेगी।
मिथुन
शनि की मार्गी चाल मिथुन राशि वालों को सकारात्मक परिणाम प्रदान करेगी। करियर में नई पहचान दिला सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए समय बेहद अनुकूल है। जमीन-जायदाद के मामलों में फंसा विवाद सुलझ सकता है।
मकर
शनि की मार्गी चाल मकर राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ मानी जा रही है। फाइनेंस और रोजगार के मामले में बड़ी छलांग मिल सकती है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पुराने मामलों में जीत मिलने से मानसिक राहत मिलेगी। शादी और प्रेम संबंधों में अटकी बात आगे बढ़ सकती है।