Shani Nakshatra Gochar 2026 : ग्रह मंडल में शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। ज्योतिष में शनि को कर्म और अनुशासन का ग्रह माना गया है जो मेहनत के अनुसार परिणाम देते हैं। शनिदेव का गोचर होने वाला है। अब 20 अगस्त 2026 को शनि रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश करने वाले हैं। शनि यहां 9 अक्टूबर तक रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में रेवती नक्षत्र का संबंध बुध से माना जाता है। शनि देव के इस गोचर से कुछ राशियों को फायदा तो कुछ राशियों को समस्याओं का समना करना पड़ सकता है।
पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य नरायण का राशि परिवर्तन कल , बदलाव का असर सभी राशियों दिखेगा
मेष राशि
मेष राशि वालों को इस अवधि में जल्दबाजी से बचना होगा. किसी बड़े जोखिम में पैसा लगाने से पहले पूरी जानकारी जुटाना जरूरी रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय मानसिक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। किसी बात को जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें।
कुंभ राशि
आचार्य मदन मोहन ने कहा कि कुंभ राशि वालों के लिए शनि का यह बदलाव राहत लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटके काम धीरे-धीरे आागे बढ़ सकते हैं। नौकरी में स्थिरता और नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। कारोबार में पुराने संपर्क फायदा दे सकते हैं। मेहनत और अनुशासन बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मीन राशि
आचार्य मदन मोहन के अनुसार, मीन राशि वालों को इस बदलाव के दौरान थोड़ा संभलकर चलना होगा। नौकरी में धैर्य रखें और अधिकारियों से बातचीत में संयम बरतें।
पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : 17 सितंबर से सूर्य देव बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत