Shani Trayodashi 2024 : हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय के देवता और कर्मों का फल दाता माना गया है।पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है और उनकी कृपा पाने के लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। जिससे जीवन में परेशानियों का सामना न करना पड़े। माना जाता है कि शनि देव की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का अनुभूति होती है और उनके कुपित होने पर कठिनाइयों और बाधाओं का सामना करना पड़ता है।
पढ़ें :- Mangal Uday In Kumbh Rashi 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल जल्द होने जा रहे हैं उदय , इन राशियों की बदलेगी किस्मत
इस दिन शनिदेव के साथ ही महादेव की भी पूजा-अर्चना की जाती है। उसके साथ ही इस व्रत को करने से जातकों को महादेव के साथ शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होती है। इस साल 28 दिसंबर 2024 को पौष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पड़ रही है।
इस दिन जातकों को सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ-सुथरे वस्त्र धारण करना चाहिए।
शनिदेव का अभिषेक
तिल के तेल, काले तिल और जल से शनिदेव का अभिषेक कर सरसों के तेल का दीप जलाएं और शनिदेव के सामने रखें।
मंत्र जाप करें
शनि त्रयोदशी के दिन 108 बार “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का मंत्र जाप करें।
पढ़ें :- Matsya Jayanti 2026 : आज है भगवान विष्णु के प्रथम अवतार मत्स्य जयंती , करें श्रीहरि के इस दिव्य स्तोत्र का पाठ
कपड़ों का दान
शनि त्रयोदशी के दिन जातक किसी गरीब व्यक्ति को काले तिल, उड़द, लोहा और काले कपड़ों का दान करें। माना जाता है कि, ऐसा करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होता है, जातकों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और साथ ही पारिवारिक और आर्थिक समस्याओं में भी सुधार होता है।