Shaniwar Ke Upay : ज्योतिष शास्त्र में सूर्य पुत्र शनि को न्याय का देवता कहा जाता है। शनि देव कर्म फल के हिसाब से न्याय देते है। शनिदेव प्रसन्न होने पर जीवन में आ रही कई प्रकार की समस्याएं को दूर भी करते है। शनिदेव की कृपा पाने के लिए सप्ताह में शनिवार का दिन बहुत खास होता है। इस दिन शनिदेव के प्रकोप से मुक्ति पाने के कुछ सरल उपाय अवश्य करने चाहिए।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
शनिवार के अचूक उपाय
अगर आप आर्थिक संकटों से निजात पाने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा के साथ ही पीपल के पेड़ का भी पूजन करें। इस दिन पीपल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें और 5 या 7 बार परिक्रमा लगाएं। ऐसा करने से देवताओं समेत पितर भी प्रसन्न होते हैं।
हनुमान चालीसा का पाठ
शनिदेव की कृपा पाने के लिए उपायों में शनि के मंत्रों का जाप करना, घास पर नंगे पैर चलना, कर्म योग का अभ्यास करना, दान करना, यज्ञ या हवन में भाग लेना, दीपदान करना और काले कपड़े पहनना, भगवान काल भैरव की पूजा करना, शराब और मांसाहारी भोजन से दूर रहना, हनुमान चालीसा का पाठ करना और पीपल की पूजा करना शामिल है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलानी चाहिए। कहते हैं कि काला कुत्ता शनिदेव का वाहन है। काले कुत्ते को रोटी खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होकर अपने भक्तों को शनि दोष के साथ ही कर्ज से मुक्ति दिलाती हैं।
दान
शनिवार के दिन किसी जरूरतमंद को दान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसे में काला छाता,
काली उड़द दाल, काला तिल और जूते- चप्पल दान करने चाहिए।
पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति
दुखों के निवारण के लिए
उड़द दाल, काला तिल और जूते-चप्पल दान करने चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के जीवन में आ रहे दुखों का निवारण करते हैं।
कर्ज से मुक्ति
शनिवार के दिन काली गाय के माथे पर कुमकुम का तिलक लगाएं और बूंदी के लड्डू खिलाएं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस उपाय को अपनाने से व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिलेगी।