Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Singhare ke aate ka bada: सिंघाड़े के आटे से ऐसे बनाएं व्रत में खाने वाले बड़े, ये है आसान सी रेसिपी

Singhare ke aate ka bada: सिंघाड़े के आटे से ऐसे बनाएं व्रत में खाने वाले बड़े, ये है आसान सी रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Singhare ke aate ka bada:अगर आपने भी नवरात्रि के नौ दिनों तक का व्रत रखा है, तो आज हम आपके लिए खास सिंघाड़े के आटे और आलू से बड़े बनाने की रेसिपी लेकर आये है। व्रत के दौरान आमतौर पर कुछ गिनी चुनी चीजें ही लोग बनाकर खाते हैं।अगर आपकी कुछ नया और अच्छा खाने का मन कर रहा है तो आप इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं सिंघाड़े के आटे के व्रत में खाने वाले बड़े बनाने का तरीका।

पढ़ें :- Olive Oil : एक ही तेल से पाएं तीन बड़े फायदे, दिल,त्वचा और बालों को बनाता है मजबूत व चमकदार

सिंघाड़े के आटे के आलू बड़े बनाने के लिए सामग्री

सिंघाड़ा
आलू उबले हुए
नमक
अजवाइन
चुटकी भर सोडा

सिंघाड़े के आटे के आलू बड़े बनाने का तरीका

सिंघाड़े के आटे के आलू बड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 1 चम्मच घी गर्म करे, उसमें जीरा, हरी मिर्च, अदरक डालें। इसके बाद इसमें मूंगफली डालकर भूनें। अब इसमें आलू मैश करके डालें, नमक डालें और हल्का ब्राउन होने तक भूनें। इसके बाद इसमें हरी धनिया डालें और गैस बंद कर दें।

पढ़ें :- मार्केट में  स्टिकर लगे मिलने वाले फल और सब्जियां, क्या ये सच में हैं खतरनाक?

सिंघाड़े के आटे के आलू बड़े बनाने की विधि- सबसे पहले 1 कप सिंघाड़े का आटा लें, उसमें नमक, अजवाइन, चुटकी भर सोडा डालकर, भजिये जैसा पतला घोल बना लें। अब ऊपर बताई गई आलू की सब्जी की तरह ही, आलू बड़े की अंदर की फिलिंग तैयार करें। इन आलू के गोल गोल लड्डू बनाकर, इसे सिंघाड़े आटे के घोल में डीप करें। अब इसे घी में डीप फ्राई करें। अंत में गर्मागर्म हरी चटनी के साथ खाएं।

Advertisement