Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shardiya Navratri 2023 Date: इस दिन से आरंभ होगी शारदीय नवरात्रि, मां आदिशक्ति के स्वरुपों के बारे में जानें

Shardiya Navratri 2023 Date: इस दिन से आरंभ होगी शारदीय नवरात्रि, मां आदिशक्ति के स्वरुपों के बारे में जानें

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shardiya Navratri 2023 Date : नवरात्रि व्रत शक्ति की आराधना का पर्व है। सनातन धर्म में ये पर्व मां दुर्गा को समर्पित है। मां आदिशक्ति के उपासक नौ दिन का कठिन व्रत रखकर मां के नौ रूपों का आराधना करते है। नवरात्रि व्रत का आरंभ घट स्थापना कर किया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि नवरात्रि काल में मां दुर्गा पृथ्वी पर निवास करती है। मान्यता है कि जो भक्त मन वचन और कर्म से मां के नौ रूपों की आराधना करते है उनकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि तो नवरात्रि का आरंभ होता है, और दशमी तिथि को शारदीय नवरात्रि समाप्त हो जाते हैं।

पढ़ें :- 18 मई 2024 का राशिफल : शनि देव की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें आपका कैसे बीतेगा दिन

वर्ष 2023 में शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू होंगे, इस दौरान देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाएगी। इस साल नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू होकर 24 अक्टूबर को दशहरा तक चलेंगे।

नवरात्रि में इस दिन करें मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की आराधना
नवरात्रि 1 दिन 15 अक्टूबर 2023- मां शैलपुत्री की पूजा
नवरात्रि 2 दिन 16 अक्टूबर 2023- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
नवरात्रि 3 दिन 17 अक्टूबर 2023- मां चंद्रघंटा की पूजा
नवरात्रि 4 दिन 18 अक्टूबर 2023- मां कूष्मांडा की पूजा
नवरात्रि 5 दिन 19 अक्टूबर 2023- मां स्कंदमाता की पूजा
नवरात्रि 6 दिन 20 अक्टूबर 2023- मां कात्यायनी की पूजा
नवरात्रि 7 दिन 21 अक्टूबर 2023- मां कालरात्रि की पूजा
नवरात्रि 8 दिन 22 अक्टूबर 2023- मां सिद्धिदात्री की पूजा
नवरात्रि 9 दिन 23 अक्टूबर 2023- मां महागौरी की पूजा
विजयदशमी 10 (दशहरा) दिन 24 अक्टूबर 2023

Advertisement