buckwheat khichdi: व्रत में अधिकतर लोग कुट्टू की पूरी और फलाहारी आलू खाते है। अगर आप पूरी खा खाकर बोर हो गई हैं तो खास आपके लिए आज हम नवरात्रि व्रत स्पेशल फूड रेसिपी में लेकर आये है कुट्टू के आटे की खिचड़ी।
पढ़ें :- मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, बोले- देश हमें 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद रखेगा, न कि 'एट्टाप्पन' के रूप में, राहुल गांधी की मुलाकात से पहले दिया बड़ा संदेश
पोषक तत्वों से भरपूर कुट्टू के आटे में मैंगनीज अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो हड्डियों को मजबूत रखता है। इसके अलावा इसमें फाइबर,प्रोटीन आदि पोषक तत्व पाये जाते है जो शरीर के लिए जरुरी होते है।
कुट्टू खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री
एक कप साबुत कुट्टू
दो आलू
एक कटी हरी मिर्च
आधा छोटा चम्मच साबुत जीरा
एक छोटा चम्मच चीनी
मूंगफली
चार चम्मच घी
दो चम्मच सेंधा नमक
चार चम्मच तेल
कुट्टू खिचड़ी बनाने का तरीका
पढ़ें :- Viral Audio : फर्रुखाबाद के सीएमओ मांग रहे हैं 45 प्रतिशत कमीशन! ठेकेदार ने डीएम से की शिकायत, सीडीओ करेंगे जांच
कट्टू की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आप मीडियम फ्लेम पर पैन में मूंगफली को फ्राई करें। जब मूंगफली ठंडी हो जाए तो इसे मिक्सर में दरदरा पीस लें। अब कुट्टू को भी कई बार धोकर साफ कर लें। अब गैस पर गर्म होने के लिए पैन रखें और उसमें तेल डालें।
तेल के गर्म होते ही इसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तब इसमें हरी मिर्च और अदरक डालकर अच्छे से फ्राई कर लें। अब आलू के टुकड़ों को डालकर फ्राई करें। अब इसमें मूंगफली पेस्ट, कुट्टू, नमक और चीनी डालें और ढककर 1 से 2 मिनट तक पानी डालकर पकाएं। आपका कट्टू का खिचड़ी खाने के लिए तैयार हैं।