Correct way to apply sheet mask: डल, ड्राई और थकी हुई स्किन को हाइड्रेट और फ्रेश रखने के लिए अधिकतर लोग शीट मास्क का इस्तेमाल करते है। शीट मास्क लगाने से स्किन फ्रेश नजर आने लगती है। वहीं कई लोगो ये फर्क महसूस नहीं होता, ऐसे में आज हम आपको शीट मास्क का इस्तेमाल करने का सही तरीका बताने जा रहे है जिससे आपकी स्किन को अधिक फायदा मिले।
पढ़ें :- IND vs JPN Live : टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जापान करेगा पहले बल्लेबाजी
मामले में फेमस डार्माटॉलॉजिस्ट निरुपमा परवंदा े ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके शीट मास्क को लगाने का सही तरीका बताया है। डार्माटॉलॉजिस्ट के अनुसार शीट मास्क को चेहरे पर लगाने से पहले कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। जब शीट मास्क ठंडा हो जाेए तो इसे चेहरे पर लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। साथ ही चेहरे की सूजन कम होती है।
इसके अलावा शीट मास्क लगाने से पहले आपका चेहरा पूरी तरह साफ होना चाहिए। फेसवॉश से चेहराफेसवॉश करने से चेहरी पर जमा गंदगी, ऑयल और मेकअप हट हटा लें। इसके बाद शीट मास्क को अप्लाई करें। साफ स्किन पर मास्क का सीरम अच्छे से अब्ज़ॉर्ब होता है, जिससे इसका असर अधिक देर तक रहता है।
शीट मास्क को धीरे-धीरे लगाएं और अच्छे से फिट कर ले कर लें। इसके बाद जो सीरम बच जाए, उसे गर्दन, हाथों या कोहनी पर लगा लें। गर्दन भी चेहरे की तरह ही देखभाल मांगती है, इसलिए एक्सट्रा सीरम को वहां लगाना स्किन के लिए फायदेमंद होता है।
डर्माटोलॉजिस्ट बताती हैं, हर स्किन टाइप और स्किन प्रॉब्लम के लिए अलग-अलग शीट मास्क होते हैं। अगर आपकी स्किन ड्राय है तो हाइलूरोनिक एसिड वाला मास्क चुनें, अगर एक्ने की प्रॉब्लम है तो टी ट्री ऑयल या सैलिसिलिक एसिड वाला मास्क इस्तेमाल करें।
पढ़ें :- UPI लेनदेन पर MDR लगाने को लेकर भड़कीं मायावती, बोलीं- दोनों हाथों से टैक्स वसूली है सरकार की नई व्यवस्था
वहीं, दाग-धब्बों और ग्लो के लिए विटामिन C बेहतरीन ऑप्शन है।शीट मास्क को 15-20 मिनट से ज्यादा न रखें। इसके बाद चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें। इस तरह 4 आसान स्टेप्स फॉलो करने से स्किन न सिर्फ हेल्दी दिखेगी, बल्कि लंबे समय तक हाइड्रेटेड और ग्लोइंग भी रहेगी।