लखनऊ। यूपी विधान परिषद सदस्य श्रीशचंद्र शर्मा (UP Legislative Council Member Shrishchandra Sharma) के नेतृत्व में आए शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी ने मानदेय से जुड़े मामले में विभागीय मंत्री से बात कर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। शिक्षामित्र काफी दिनों से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए वह लखनऊ में आंदोलन भी कर चुके हैं।
पढ़ें :- JPNIC को 831 करोड़ में यूपी सरकार ने निजी हाथों में बेच दिया, उससे अधिक तो निजी कंपनी केवल पार्किंग से ही कमा लेगी: अखिलेश यादव
बता दें कि शिक्षामित्र लंबे समय से मानदेय बढ़ाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को शिक्षामित्र संघ (Shikshamitra Sangh) के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें सकारात्मक निर्णय लेने का भरोसा दिलाया। शिक्षामित्र समय-समय पर आंदोलन भी करते रहे हैं पर अभी तक उनकी मांग पर अमल नहीं किया गया है।