Shiv Vas Yoga 2024 : हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष तिथि 25 जून 2024 को है यानी इसी दिन कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। इस खास दिन महादेव और माता पार्वती के पुत्र भगवान गणेश की आराधना की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से मानसिक और शारीरिक दोनों तरह के कष्टों से छुटकारा मिलता है।
पढ़ें :- Bhadrapada Purnima 2026 Date : भाद्रपद पूर्णिमा को चंद्रमा अपनी संपूर्ण कलाओं और तेज के साथ होता है , जानें पौराणिक महत्व
बना दुर्लभ संयोग
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस बार कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी का व्रत बेहद खास है, क्योंकि इस दिन कई साल बाद शिव वास योग का अद्भुत संयोग का निर्माण हो रहा है। कृष्ण पिङ्गल संकष्टी चतुर्थी के खास दिन शिव जी देर रात 11:10 मिनट तक कैलाश पर विराजमान होंगे, जिसके बाद वह नंदी पर आसानी होंगे।
माना जाता है कि जो व्यक्ति महादेव के कैलाश और नंदी पर आसीन रहने के समय पूजा करता है, उसे अक्षय फल मिलता है। उस समय शिव जी के सामने प्रकट हुई मनोकामना जरूर पूरी होती है। इसके अलावा इस दौरान भगवान शिव और शिवलिंग का जल से अभिषेक करना भी शुभ होता है। इससे साधक को अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही महादेव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।