Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे को नेपाल तक खोज रही लखनऊ पुलिस, वो मीडिया को दे रही इंटरव्यू, CCTV फुटेज सामने लाने और निष्पक्ष जांच की मांग

शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे को नेपाल तक खोज रही लखनऊ पुलिस, वो मीडिया को दे रही इंटरव्यू, CCTV फुटेज सामने लाने और निष्पक्ष जांच की मांग

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में पहली बार श्रद्धा दुबे मीडिया के सामने आई है। उन्होंने खुद को बेकसूर बताते हुए दावा किया कि शिवा शर्मा की हत्या नहीं हुई थी, बल्कि उन्होंने आत्महत्या की थी। श्रद्धा ने बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज सामने लाने की मांग करते हुए कहा कि इससे घटना की सच्चाई स्पष्ट हो जाएगी।

पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर पर पुलिस ने इनामी राशि बढ़ाकर की दुगुनी

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस जिस श्रद्धा दुबे की तलाश कर रही है, वह पहली बार मीडिया के सामने आई। श्रद्धा ने खुद को बेकसूर बताते हुए दावा किया कि शिवा की हत्या नहीं हुई थी, बल्कि उसने आत्महत्या की थी। न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘सारे आरोप बेबुनियाद हैं और किसी के कह देने से कि हमने हत्या कर दी है। लेकिन हत्या नहीं वह एक सुसाइड था और वो मैंने अपनी आंखों से देखा कि वो मेरी ही बिल्डिंग से चौथे मंजिल से छलांग मार गया और सीसीटीवी निकलेंगे तो उसमें मैं साफ-साफ बेकसूर साबित हो जाऊंगी क्योंकि कैमरे अभी तक नहीं निकले हैं। नेपाल बॉर्डर के कैमरे निकाले जा सकते हैं लेकिन क्या मेरी बिल्डिंग के कैमरे निकालने में प्रॉब्लम हो रही है? कैमरे निकाले जाएंगे तब उसमें मैं बेकसूर साबित हो सकती हूं क्योंकि मैंने कुछ भी नहीं किया है।’

शिवा को चार महीने से जानती थी

श्रद्धा दुबे ने अपनी सफाई में कहा कि वह शिवा शर्मा को सिर्फ चार महीने से जानती थी। मॉडल ने कहा, कि ‘अगर मेरी कॉल डिटेल निकलेगी तो मैं सिर्फ चार महीने से उस बंदे को जानती हूं, जिसमें से ढाई महीने तक वो मेरा फ्रेंड रहा है। मेरे घर कभी नहीं आया। अभी लास्ट दो महीने से वह मेरे घर पे आ जा रहा था तो उस दो हमीने से हमारी चीजें इतनी ज्यादा तो नहीं खराब हो सकती है ना कि हम एक-दूसरे के लिए ऐसा सोच लें। तो ऐसा कुछ भी नहीं है। उनकी मां ने गलत आरोप लगाए हैं क्योंकि उनकी मां को मैं बिल्कुल भी पसंद नहीं थी।

श्रद्धा ने बताया, कि एक महीने पहले की बात है। इसने मेरे घर से कुछ पांच-छह लाख की ज्वैलरी उठा ली थी। लेकिन वो हमारा पर्सनल मैटर था और उसने मुझे खुद वीडियो में बोल दिया था कि मैं आपकी ज्वैलरी रिटर्न कर दूंगा और वैसे भी वो ज्वैलरी ले सकता था, क्योंकि वह मेरा बंदा था तो उसको इतना राइट था कि उसने लेके खुद ही एक्सेप्ट कर लिया था तो उसमें कुछ गलत नहीं था।’

पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, पुलिस बिछा रही नेपाल में जाल

सदमें में थी इसलिए निकलना पड़ा

श्रद्धा दुबे का कहना है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत है और इश्यू है। जिसके चलते वह इतना ज्यादा सदमे में थी कि वहां से निकलना पड़ा। श्रद्धा ने कहा, कि मैं डट के सामना करना चाहती थी। लेकिन जब वो मेरे ड्राइवर को बिना जाने मारपीट करने लगी और हत्या का आरोप लगा दिया तो कोई भी होगा वह भी घबरा के वहां से चला जाएगा। ऐसा कुछ भी नहीं है। कोई कनेक्शन मेरा किसी से भी नहीं है। अब फोटो तो कोई किसी के साथ भी खिंचा सकता है।

श्रद्धा दुबे ने न्यायपालिका और पुलिस निष्पक्ष जांच की मांग की। कहा कि किसी पर हत्या का आरोप लगाकर उसे पूरे देश के सामने अपराधी साबित कर देना इंसाफ नहीं है। श्रद्धा ने कहा, ‘मेरी बहन इतने समय बाद मुझसे मिलने आई थी। उसे इस मामले के बारे में कुछ भी पता नहीं है। अगर उसकी डिटेल निकाली जाए तो शिवा के साथ उसका कोई कनेक्शन नहीं मिलेगा। वह तो मुझसे मिलने आई थी, लेकिन बेवजह उसका नाम भी इस मामले में घसीटा गया। वह मासूम है और अभी छोटी है।

Advertisement