Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राजधानी लखनऊ में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर थानेदार होंगे जिम्मेदार

राजधानी लखनऊ में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर थानेदार होंगे जिम्मेदार

By प्रिया सिंह 
Updated Date

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों हुई हिंसा के बाद कानून प्रशासन काफी सख्त नजर आ रही हैं। बकरीद के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने यूपी के 11 जिलों को संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं।

पढ़ें :- Breaking News: CPI के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का लखनऊ में निधन

जिसमें से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिले साथ ही पूर्वी यूपी और मध्य उत्तर प्रदेश के जिले भी शामिल है। देश में पिछले कई चल रहे बवाल को देखते हुए। प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है। प्रदेश में किसी भी प्रकार का दंगा करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

जिसको ध्यान में रखते हुए इन जगहों पर विशेष रूप से केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में 28260 मस्जिदों और ईदगाहों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की जाएगी। इसे लेकर सभी जिलों के पुलिस अफसरों को लगातार भ्रमणशील रहने और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि इस बार प्रदेश सरकार काफी सख्त नजर आ रही है। जिसके लिए कुछ चिन्नित जगहों पर काफी मात्रा में सुरक्षा बल तैनात किया गया है। सभी जिलों के पुलिस कप्तानों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि किसी भी हाल में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न होने पाए। अगर ऐसा कुछ हुआ तो इसके लिए थानेदार जिम्मेदार होंगे।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?
Advertisement