लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में एक वकील ने हेलमेट चोरी होनो की शिकायत दर्ज कराई है। मामले को हल्के में लेते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की तो वकील ने कोर्ट की शऱण ली। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने हेलमेट चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस हेलमेट की तलाश करना पड़ेगा।
पढ़ें :- Crude Oil Price : कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, प्रति बैरल 115 डॉलर के पार पहुंचा भाव
कौन कहता है कि UP में पुलिस ज़्यादातर शिकायतें दर्ज ही नहीं करती? यक़ीन नहीं होता तो राजधानी लखनऊ के हज़रतगंज थाने की FIR कॉपी देख लीजिए, GPO से एक व्यक्ति का हेलमेट चोरी हुआ और पुलिस ने बाक़ायदा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली! हजरतगंज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है! pic.twitter.com/Cn1BQxYlFk
— Ratish Trivedi/रतीश त्रिवेदी (@RatishShivam) September 27, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ के वृंदावन कालोनी निवासी प्रेम प्रकाश पेशे से वकील है। 17 अगस्त को दोपहर करीब ढाई बजे वह जीपीओ हजरतगंज में एक नोटिस पोस्ट करने गए थे। इस दौरान किसी ने उनका हेलमेट चुरा लिया। अटल चौक पहुंचे तो दारोगा राहुल सिंह ने दो सिपाही भेजे।
पढ़ें :- बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को किसी मनोचिकित्सक को दिखाने की जरूरत, इसलिए बीजू बाबू के बारे में कर रहे हैं अपमानजनक टिप्पणी : नवीन पटनायक
सीसी फुटेज में दो युवक हेलमेट ले जाते दिखे। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो दारोगा ने टरका दिया। अगले दिन मुकदमा दर्द नहीं किया। इसके बाद छुट्टी का हलावा देकर चले गये। काफी कोशिश करने के बाद आखिरकार वकील ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश के बाद हतरतगंज पुलिस ने 26 सितंबर को दो अज्ञात लोगो को खिलाफ हेलमेट चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने मीडिया को बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हेलमेट चोरी करने वालो की तलाश कर रही है।