Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. क्या में फांसी पर लटक जाऊं? पहलवानों के विरोध पर बोले कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह

क्या में फांसी पर लटक जाऊं? पहलवानों के विरोध पर बोले कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद हंगामा मचा हुआ है। महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लेने का एलान कर दिया, जबकि बजरंग पुनिया ने पद्म श्री सम्मान वापस करते हुए उसे प्रधानमंत्री आवास के बाहर फुटपाथ पर रख दिया।

पढ़ें :- महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामला: बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें, आरोप तय

पहलवानों की तरफ से किए जा रहे इस विरोध पर एम मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान बृजभूषण शरण सिंह कड़ी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि क्या में फांसी पर लटक जाऊं? उन्होंने ये भी कहा कि विरोध करने वाले पहलवान कांग्रेस की गोद में जाकर बैठे हैं। ऐसे में कोई उनकी मदद नहीं करने जा रहा है।

भाजपा सासंद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, कुश्ती पर बीते 11 महीने से ग्रहण लगा हुआ था। अब चुनाव में संजय सिंह को जीत मिली है। यह जीत भी 40 और सात वोट के अंतर से हुई है। अब कुश्ती को आगे बढ़ाना हमारा लक्ष्य है। साक्षी मलिक के संन्यास लेने के सवाल पर उन्होंने कहा मैं क्या कर सकता हूं? साथ ही कहा, वे लोग पिछले 12 महीने से हमें गाली दे रहे हैं और आज भी गाली दे रहे हैं लेकिन उन्हें ये हक किसने दिया?

 

 

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?
Advertisement