Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Shraddha Kapoor Birthday Special: आखिर अपनी ही बेटी को क्यों शक्ति कपूर ने दी थी ये बददुआ, इस वजह से छोड़ी थी सलमान की फिल्म

Shraddha Kapoor Birthday Special: आखिर अपनी ही बेटी को क्यों शक्ति कपूर ने दी थी ये बददुआ, इस वजह से छोड़ी थी सलमान की फिल्म

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Shraddha Kapoor Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) आज अपना 35 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। श्रद्धा का जन्म 03 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था। श्रद्धा मशहूर बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर और सिंगर शिवांगी कपूर की बेटी हैं। अब तक कई धमाकेदार फिल्मों में काम कर चुकी श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)  को सिंगिंग का भी शौक है।

पढ़ें :- 'Pushpa Pushpa' song release : अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' हुआ रिलीज

आप सभी को जानते ही होंगे अदाकारा ने ‘एक विलेन’ (one villain), ‘आशिकी 2’ (Aashiqui 2) और ‘छिछोरे’ (Chhichhore) जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि वरुण धवन (Varun Dhawan) बचपन में श्रद्धा को चिरकुट कहकर बुलाते थे। आपको बता दें, बॉलीवुड के पॉपुलर विलेन शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) अपनी बेटी श्रद्धा को लेकर बहुत ही परेशान हैं।

इस परेशानी की वजह हैं फरहान अख्तर (Farhan Akhtar)। असल में श्रध्दा के ऊपर फरहान का जादू चल गया है। वो अब उनके साथ रहने की सोच रही हैं। एक बार तो शक्ति कपूर ने अपनी बिटिया रानी को रात में फरहान के घर से वापस ले आए। शक्ति कपूर ने कुछ दिनों पहले अपना एक विडियो बनाया था।

उसमें उन्होंने कहा था कि बच्चे बड़े होते ही माँ-बाप की परवरिश और उनके प्यार को भुला देते हैं। अपने प्यार के साथ रहने लगते हैं या शादी करके भाग जाते हैं। ऐसे बच्चे जीवन में कभी सुखी और खुश नहीं रह पाते। उन्हें मां-बाप की बद्दुआ लग जाती है।

इस वजह से दी थी बददुआ

इस विडियो में शक्ति कपूर बहुत ही भावुक लग रहे थे और उनका इशारा अपनी बेटी श्रध्दा की और ही है। जैसे बेटी को बददुआ दे रहे हो। वो नहीं चाहते कि उनकी बेटी अपने से बड़े उम्र के फरहान को डेट करे या फिर लिव इन में रहे।

एक पिता होने के नाते उनकी ये परेशानी समझी जा सकती है, लेकिन अब उन्हें सोचना चाहिए की श्रध्दा बड़ी हो गई हैं और एक टॉप की हीरोइन बन चुकी हैं।

पढ़ें :- लंदन से मुंबई लौट सलमान खान, कड़ी सिक्योरिटी के बीच स्पॉट हुए भाई जान

ऐसे में उन्हें रोकना उनके लिए आसान नहीं होगा। हो सकता है कि शक्ति कपूर की इन बातों से श्रध्दा को और बुरा लगे और सच में ऐसा कुछ कर लें। वैसे बहुत कम देखा गया है कि जब पेरेंट्स अपने ही बच्चों को बद दुआ दें, लेकिन शक्ति कपूर ने बेटी को बददुआ दे दी। हो सकता है कि इससे वो श्रध्दा को आगाह करना चाहते हों।

Advertisement