Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. shraddha murder case: क्या हत्यारोपी आफताब को हो सकती है फांसी? पुलिस को अभी तक हाथ लगे हैं ये अहम सबूत

shraddha murder case: क्या हत्यारोपी आफताब को हो सकती है फांसी? पुलिस को अभी तक हाथ लगे हैं ये अहम सबूत

By शिव मौर्या 
Updated Date

Shraddha murder case: श्रद्धा मर्डर केस की जांच कर रही पुलिस को हर दिन नए सुराग मिल रहे हैं। आरोपी से लगातार पूछताछ हो रही है। इसके साथ ही हत्याकांड के सबूत भी पुलिस जुटा रही है ताकि आरोपी आफताब को सख्त से सख्त सजा हो सके। परिवार के साथ ही आम लोग भी आरोपी आफताब को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

पढ़ें :- Breaking News: CPI के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का लखनऊ में निधन

ऐसे में पुलिस ने इस हत्याकांड में अभी तक क्या—क्या सबूत जुटाए हैं, जिसके जरिए आफताब को कड़ी सजा दिलाई जा सके। दरअसल, पुलिस द्वारा जुटाए गए सबूत ही आरोपी को सख्त सजा दिलायेंगे। वहीं, इस मामले में पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर जांच कर रही है। आइए जानते हैं पुलिस ने श्रद्धा मर्डर केस में अभी तक क्या—क्या सबूत जुटाए हैं?

 13 से ज्यादा हड्डियां बरामद: पुलिस ने छतरपुर और महरौली के जंगल से अभी तक 13 हड्यिां बरामद की हैं। इनकी जांच भी हो चुकी है। ये इंसान की हड्डियां ही हैं। अब इसका डीएनए टेस्ट और पोस्टमार्टम होगा। पुलिस को अभी श्रद्धा का सिर व धड़ नहीं मिला है।

 सीसीटीवी फुटेज आया सामने: पुलिस को अहम सुराग सीसीटीवी फुटेज मिला है। सीसीटीवी फुटेज में आफताब एक बैग लटकाए हुए जाते दिख रहा है। आशंका है कि इस बैग में आरोपी श्रद्धा के शव के टुकड़े ले जाता था।

 बाथरूम में खून के धब्बे मिले: पुलिस को जांच में आफताब के बाथरूम में कुछ जगहों पर खून के धब्बे भी मिले हैं। ये भी हत्याकांड में अहम सुराग है। इसके साथ ही फ्रिज भी बरामद हुआ है, जिसमें श्रद्धा के शव के टुकड़े कर आरोपी रखता था।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

 श्रद्धा के अकाउंट से ट्रांसफर हुए रुपये: आफताब ने श्रद्धा के अकाउंट से 55 हजार रुपये खुद के खाते में ट्रांसफर किए थे। इसकी डिटेल भी पुलिस को मिल चुकी है।

 दोस्तों के साथ चैटिंग भी सबूत: आफताब ने कई बार श्रद्धा को बुरी तरह से पीटा था। श्रद्धा ने इसकी जानकारी अपने दोस्तों और ऑफिस में टीम लीडर को दी थी। श्रद्धा ने बताया था कि उसे आफताब ने इस कदर मारा है कि वह उठ भी नहीं पा रही है। उसका बीपी भी लो हो गया है। व्हाट्सएप और मैसेंजर चैटिंग में ये सारे मैसेज सेव हैं।

Advertisement