Shukra Gochar 2024 : सौंदर्य, ऐश्वर्य, विलासिता और सांसारिक सुखों का कारक शुक्र देव को बताया गया है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र देव का विशेष महत्व है। ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार, इनके राशि परिवर्तन और गोचर से सभी राशियों पर गहरा असर पड़ता है। रिश्तों, विवाह और बच्चों से संबंधित मामलों में शुक्र देव की सकारात्मक कृपा आवश्यक है। शुक्र देव की कृपा से सुंदरता और रचनात्मकता की प्राप्ति होती है। शुक्र ग्रह वृष और तुला राशि पर शासन करता है और मीन राशि में होने पर उच्च का होता है। आने वाले 31 जुलाई को शुक्र ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस गोचर का कुछ राशियों पर नकारात्मक तो कुछ पर शुभ प्रभाव पड़ने वाला है।
पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' : शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' , इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?
सिंह राशि में शुक्र गोचर का प्रभाव
सिंह राशि में शुक्र का गोचर व्यक्ति के व्यक्तित्व में आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ा सकता है। इस दौरान सामाजिक जीवन में सक्रिय रहने के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
धनु: यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।
मकर: करियर में उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कुंभ: मित्रों और परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे।
पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त
मीन: रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कला और संगीत में रुचि ले सकते हैं।.