Shukra Uday 2024 : धन, वैभव, प्रेम , सौंदर्य और सुख-समृद्धि के कारक शुक्र ग्रह जीवन में सुख के प्रदाता है। शुक्रदेव 29 अप्रैल को अस्त हो गए थे। ज्योतिष के अनुसार, किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करने के लिए शुक्र ग्रह का उदित रहना बेहद जरूरी माना जाता है। शुक्र देव के उदय होने से मांगलिक कार्यों लिए इंतजार कर रहे लोगों को कुछ शुभ मुहूर्त भी मिलेंगे 29 जून की शाम पश्चिम दिशा में शुक्र उदय होंगे। इसके बाद सभी शुभ और मांगलिक कार्य शादी-विवाह, नामकरण, जनेऊ, मुंडन, गृह प्रवेश, भूमि पूजन, भवन-वाहन, आभूषण की खरीदारी शुरू हो जाएगी
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी पर बुध की राशि मिथुन में शुक्र ग्रह का उदय हो रहा है। शुक्र का उदय 29 जून 2024 की रात 7 बजकर 52 मिनट पर पर होगा। विवाह मांगलिक आदि कार्यो के लिए शुक्र तारे के उदित होने का विशेष महत्व बताया जाता है। इसके बाद 7, 9, 11, 12, 13, 15 जुलाई के दिन विवाह आदि हो सकेंगे।
शुक्र और गुरु ग्रह के अस्त होने पर विवाह आदि कार्य नहीं किए जाते हैं।