Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Singer KK News Updates: केके की मौत पर शुरू हुई ​सियासत, भाजपा ने TMC पर लगाया ये गंभीर आरोप

Singer KK News Updates: केके की मौत पर शुरू हुई ​सियासत, भाजपा ने TMC पर लगाया ये गंभीर आरोप

By शिव मौर्या 
Updated Date

Singer KK News Updates: मशहूर गायक केके के निधन के बाद सियासत भी शुरू हो गयी है। कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी तबियत बिगड़ी,​ जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। वहीं, इसको लेकर अब सियासत भी शुरू हो गयी है। पश्चिम बंगाल भाजपा ने इसको लेकर सवाल उठाया है।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

इसके साथ ही मामले की जांच की मांग की। इस घटना को लेकर उन्होंने ममता बनर्जी सरकार को घेरा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्या ने कहा, कथित तौर पर कार्यक्रम स्थल पर सात हजार लोग मौजूद थे। लेकिन वहां पर सिर्फ तीन हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था ही थी। इसके साथ ही वीआईपी की सुरक्षा को लेकर भी कोई इंतजाम नहीं थे।

इसके साथ ही भाजपा नेता दिलीप घोष ने इसको लेकर सवाल उठाया है। वहीं, इसको लेकर तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अपनी घटिया राजनीति से बाज आना चाहिए और एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा, गायक केके की मृत्यु दुखद है और भारतीय जनता पार्टी इस पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा कहे कि केके उनकी पार्टी के नेता थे, तब भी हमें आश्चर्य नहीं होगा।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी और भूपेश बघेल को रायबरेली का नियुक्त किया पर्यवेक्षक
Advertisement