Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sitapur News: चिकित्सक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, कमरे के अंदर मिला शव

Sitapur News: चिकित्सक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, कमरे के अंदर मिला शव

By शिव मौर्या 
Updated Date

Sitapur News: सीतापुर शहर कोतवाली में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक वारदात हुई। यहां पर एक चिकित्सक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। कमरे के अंदर उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस अब जांच करने में जुटी है कि, चिकित्सक ने खुद को गोली क्यों मारी?

पढ़ें :- Sitapur News : मिश्रिख नगर पालिका पहुंच कर आयकर टीम की छापेमारी जारी, BJP विधायक की बहू हैं अध्यक्ष

शुरूआती जानकारी में सामने आया कि, शहर कोतवाली के कुछ कदम की दूरी पर मोहल्ला बट्सगंज निवासी राजेंद्र चौधरी (69) खैराबाद में अपना एक ​क्लीनिक चलाते थे। उनका शव कमरे में अंदर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि, चिकित्सक ने खुद को कमरे के अंदर बंदकर कनपटी पर गोली मार ली। घटना के समय उनकी पत्नी घर में मौजूद थीं। बिस्तर पर रिवाल्वर और खून के निशान पाए गए हैं। घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसकी जांच करने में जुटी है कि, आखिर वारदात के पीछे की असली वजह क्या है? चिकित्सक के दो पुत्र हैं जो चिकित्सक हैं। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की है।

 

Advertisement