सीतापुर। यूपी (UP) के सीतापुर जिले (Sitapur District) की लहरपुर कोतवाली (Laharpur Kotwali) इलाके में एक ही परिवार के चार लोग हरगांव रेल खण्ड (Hargaon Railway Section) पर रील बनाते समय ट्रेन की जद में आ गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक जख्मी हो गया है।
पढ़ें :- सीएम योगी ने महानिशा पूजन कर जगत कल्याण की प्रार्थना, गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में हवन के साथ नवरात्र महाष्टमी अनुष्ठान पूर्ण
सिर्फ रील बनाने वाला व्यक्ति जिंदा बचा है। लहरपुर मोहल्ला शेख टोला (Laharpur Mohalla Sheikh Tola) निवासी रहमान अंसारी के पुत्र मोहम्मद अहमद (26), मोहम्मद अहमद की पत्नी आयशा (24) और बेटा अब्दुल्ला(2) की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया।