Skin Care: गर्मियों में धूप, धूल और पसीने की वजह से स्किन में चिपचिपापन (Stickiness in skin)और ऑयली नजर आने लगता है। जिसकी वजह से चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने और रैशेज आदि होने लगते है। ऐसे में स्किन को खास देखभाल की जरुरत होती है।
पढ़ें :- IND vs JPN Live : टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जापान करेगा पहले बल्लेबाजी
सुबह उठते ही अगर चेहरे धोने के बाद स्किन पर इन चीजों को लगा लेंगी तो चेहरे पर ग्लो (glow on face) नजर आने लगेगा। साथ ही स्किन की समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।
गुलाब जल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। गुलाब जल से चेहरे पर मालिश करने से स्किन पोर्स टाइट होते है। स्किन हाइड्रेट होती है। चेहरा धोने के बाद थोड़ा सा गुलाब जल चेहरे पर लगाएं।
इसके अलावा स्किन की डीप क्लीनिंग (Deep cleaning of the skin) के लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकती है। कच्चे दूध में थोड़ा सा नमक मिला लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और चेहरे की अच्छी तरह से मालिश करें। फिर चेहरा धो लें।
सुबह उठने के बाद चेहरा धोते के बाद तुरंत एलोवेरा जेल लगाने से ऑयली स्किन का चिपचिपा पन कम होता है। स्किन को हाइड्रेट रखता है।
पढ़ें :- UPI लेनदेन पर MDR लगाने को लेकर भड़कीं मायावती, बोलीं- दोनों हाथों से टैक्स वसूली है सरकार की नई व्यवस्था
खीरा स्किन की तमाम समस्याओं (all skin problems) से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। चेहरे के दाग धब्बे दूर होते है। इसे चेहरे पर लगाने के लिए खीरे को छिलकर कद्दूकस कर लें। फिर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर चेहरे पर लगा लें। पंद्रह से बीस मिनट के बाद चेहरे को पानी से धो लें।
इसके अलावा सुबह उठते ही आप चेहरे को फिटकरी और गुलाब जल का पानी चेहरे पर लगा सकती है। ऐसा करने से स्किन इंफेक्शन और एक्ने से छुटकारा मिलता है।