Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. ब्रिटेन में 16 साल से छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन, PM का बड़ा ऐलान

ब्रिटेन में 16 साल से छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन, PM का बड़ा ऐलान

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ब्रिटेन (Britain) के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर (PM Keir Starmer) ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है, उन्होंने बताया है कि वह अब 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन (Social Media Ban) करने जा रहे हैं। ब्रिटेन (Britain) अपने इस फैसले की मदद से बच्चों पर सोशल मीडिया की वजह से पड़ने वाले नकारात्मक असर को खत्म करना चाहता है।

पढ़ें :- Video-लड़की के पहनावे पर ऑटो ड्राइवर ने किया कमेंट, तो बहादुर बेटी बोली- मेरे घरवालों ने बोला है ऐसी सोंच वालों को पहले चार थप्पड़ मारो फिर बात करो...

बता दें कि बीते साल ऑस्ट्रेलिया ने टीनएजर्स और बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बैन किया था। फिर उसके बाद यूरोप समेत कई देशों ने इस फैसले की तारीफ की थी। हाल ही में कनाडा ने भी ऐलान किया था कि वह सोशल मीडिया के लिए नियम बदलने जा रहा है और बच्चों के इस्तेमाल करने को लेकर नियम बदलेगा।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री  बोले- फैसला नहीं था आसान

कीर स्टारमर (Keir Starmer) ने आगे बताया कि यह फैसला उनके लिए आसान नहीं है। कई बड़ी कंपनियां सरकार को अपना फैसला वापस लेने के लिए दबाव डाल रही हैं, लेकिन ये फैसला होकर रहेगा। ब्रिटेन प्रधानमंत्री ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके इस फैसले के बारे में जानकारी दी है और बताया है कि अधिकतर माता-पिता ने उनको बताया है कि उनके बच्चे स्मार्टफोन चलाने का आदि हो चुके हैं।

ब्रिटेन प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा है कि हम 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया एक्सेस को बैन करने जा रहे हैं। आज के दौर में बच्चों को ऐसी दुनिया में खुद को ढालना पड़ रहा है, जहां तकनीक उनकी जिंदगी के हर पहलू में दखल दे रही है। मैं अब इसे और जारी नहीं रहने दे सकता। इसलिए हम बच्चों को उनका बचपन वापस देने (Childhoods Back) जा रहे हैं।

पढ़ें :- Video Viral : नेपाल में नदी से तांडव रोकने के लिए विनती करती महिला, अब बस थम जाओ और जो गलती हुई हो उसे माफ कर दो

टेक कंपनियों को कई नियम लागू करने को कहा

ब्रिटेन ने हाल ही के दिनों में टेक कंपनियों के ऊपर दबाव बनाया है। सरकार ने इन कंपनियों से उम्र सत्यापन लागू करने और अपने एल्गोरिद्म में बदलाव करने के लिए के लिए कहा है। साथ ही बच्चों को अश्लील तस्वीर आदि से दूर रखने के लिए नए कदम उठाने को कहा है। ब्रिटेन की सरकार चाहती है की ऑनलाइन गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर होने वाले लाइव स्ट्रीमिंग को भी बच्चों के लिए प्रतिबंधित किया जाए।

Advertisement