Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कुछ लोग चले गये 2000 के नोट की तरह…अखिलेश यादव का पार्टी छोड़ने वालों पर तंज

कुछ लोग चले गये 2000 के नोट की तरह…अखिलेश यादव का पार्टी छोड़ने वालों पर तंज

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। विपक्षी दल के कई नेता सत्ताधारी भाजपा का दामन थाम रहे हैं। बीते दिनों समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक रहे दारा सिंह चौहान भाजपा (BJP) में शामिल हुए थे। वहीं, आज साहब सिंह सैनी समेत कई अन्य नेता भाजपा (BJP) का दामन थाम लिए।

पढ़ें :- देश की 140 करोड़ जनता बीजेपी को 140 सीटें भी नहीं जीतने देगी : अखिलेश यादव

वहीं, अ​ब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि, ‘कुछ लोग चले गए 2000 की नोट की तरह’। इस ट्वीट आने के बाद सोशल मीडिया में कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ उनके पक्ष में रीट्वीट हुए तो कुछ ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई। ऐसा माना जा रहा है कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  का यह ट्वीट उन बीजेपी नेताओं पर किया गया तंज है जो पिछले कुछ दिनों से बारी-बारी करके सपा छोड़कर बीजेपी का दामन थाम रहे हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: आजमगढ़ के लालगंज में अखिलेश यादव के जनसभा में बेकाबू हुई भीड़

सोमवार को भाजपा में शामिल हुए ये नेता
सोमवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) समेत दूसरे ​दल के अन्य नेता भाजपा में शामिल हुए। इसमें सपा सरकार में मंत्री रहे साहब सिंह सैनी भी शामिल हैं। डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक, यूपी भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में साहब सिंह सैनी, राजपाल सैनी, सपा की पूर्व विधायक सुषमा पटेल, पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर सहित करीब एक दर्जन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनके अलावा पूर्व विधायक अंशुल वर्मा, जौनपुर के पूर्व विधायक गुलाब सरोज, वाराणसी से कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी रही शालिनी यादव ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Advertisement