Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. परिसीमन बिल के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई का नेतृत्व करने खुद उतरीं सोनिया गांधी, स्टालिन और शरद पवार को मनाने चेन्नई-मुंबई जाएंगी

परिसीमन बिल के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई का नेतृत्व करने खुद उतरीं सोनिया गांधी, स्टालिन और शरद पवार को मनाने चेन्नई-मुंबई जाएंगी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। परिसीमन बिल (Delimitation Bill) को लेकर देश की सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश में जुटी है। राजनीतिक विश्लेषण के मुताबिक, परिसीमन बिल (Delimitation Bill) पास होने की स्थिति में कांग्रेस को बहुत बड़ा नुकसान नहीं होगा। जिन राज्यों में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है, वहां उसे इसका फायदा भी मिल सकता है। हालांकि, इस बिल से क्षेत्रीय दलों के राजनीतिक अस्तित्व पर संकट गहराने की आशंका जताई जा रही है।

पढ़ें :- ​तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, बोले- देश हमें 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद रखेगा, न कि 'एट्टाप्पन' के रूप में, राहुल गांधी की मुलाकात से पहले बड़ा संदेश

इसी राजनीतिक चुनौती को देखते हुए देश मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस विपक्षी एकता को मजबूत करने में जुटी है। सोनिया गांधी, उम्र और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से ज्यादा यात्राएं नहीं करतीं, लेकिन अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (Tamil Nadu Chief Minister MK Stalin) और महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता शरद पवार (Sharad Pawar) से मुलाकात के लिए चेन्नई और मुंबई जाने की तैयारी कर रही हैं।

लोकतंत्र और देश की राजनीतिक व्यवस्था को बचाने की व्यापक लड़ाई

इस पहल को केवल कांग्रेस या राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की राजनीतिक लड़ाई के तौर पर नहीं देखा जा रहा है, बल्कि इसे लोकतंत्र और देश की राजनीतिक व्यवस्था को बचाने की व्यापक लड़ाई बताया जा रहा है। कांग्रेस का प्रयास है कि परिसीमन के मुद्दे पर क्षेत्रीय दलों समेत तमाम विपक्षी पार्टियां एक मंच पर आएं। इस राजनीतिक घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए कहा जा रहा है कि कांग्रेस अपने पुराने सहयोगियों को साथ लाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। यहां तक कि उसे उन नेताओं के सामने भी जाना पड़ रहा है, जिनके साथ कभी उसके राजनीतिक मतभेद रहे हैं। इसे कांग्रेस के लिए असहज स्थिति माना जा रहा है।

इस बीच कांग्रेस से अलग होकर सत्ता पक्ष के साथ खड़े हुए नेताओं पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। विपक्षी एकजुटता की इस कोशिश को लोकतंत्र और विपक्ष की भूमिका बचाने की लड़ाई बताते हुए कहा जा रहा है कि इतिहास उन लोगों को भी याद रखेगा, जिन्होंने इस संघर्ष में साथ दिया और उन लोगों को भी, जिन्होंने सत्ता के साथ खड़े होने का रास्ता चुना। अब देखना होगा कि सोनिया गांधी की यह पहल विपक्षी एकता को कितनी मजबूती दे पाती है और परिसीमन के मुद्दे पर विपक्षी दल किस हद तक एकजुट हो पाते हैं।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी

इतिहास कांग्रेस को भी याद रखेगा, जयचंदों को भी याद रखेगा

बता दें कि यह कांग्रेस या राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को बचाने की लड़ाई नहीं है। अगर कांग्रेस को बचाने की बात होती तो वो कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं को भी मनाती, चुनाव प्रचार करतीं ,लेकिन यह लोकतंत्र और देश को बचाने की लड़ाई है। इसलिए अपने पुराने दोस्तों के सामने कांग्रेस जलील होने के लिए भी तैयार है, जाहिर तौर पर स्टालिन और पवार से मिलने जाना अपने आप में कांग्रेस के लिए शर्म की बात है। इस हद तक जाकर जो पार्टी लोकतंत्र और विपक्ष को बचाने की लड़ाई लड़ रही है शर्म की बात है कि कुछ लोग हैं जो इनका साथ छोड़कर सत्ता के साथ जा कर खड़े हुए हैं। इतिहास कांग्रेस को भी याद रखेगा, जयचंदों को भी याद रखेगा।

Advertisement