Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Sonth Ka Pani : सर्दियों में लाभदायक होती है सोंठ , सेहत को मिलती है नई ऊर्जा

Sonth Ka Pani : सर्दियों में लाभदायक होती है सोंठ , सेहत को मिलती है नई ऊर्जा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sonth Ka Pani : सर्दियों में सेहत की देखभाल के लिए  सतर्क रहना जरूरी है। मौसम के बदलाव के कारण त्वचा के साथ इम्यूनिटी का खास ख्याल रखने की आवश्यकता बनती है। इस मौसम में  चलने वाली सर्द हवाएं खांसी, कफ, बुखार की समस्या पैदा करती है। ऐसे समय में सोंठ का सेवन रामबाण साबित होता है। आयुर्वेद में सोंठ को बहुत गुणकारी माना गया है। सोंठ अदरक के मुकाबले खाने में आसान होता है साथ ही यह आसानी से पच भी जाता है।

पढ़ें :- टेढ़े मेढ़े दांतो से हैं परेशान तो इन तरीको से कर सकते है सही

सोंठ सूखी अदरक को कहा जाता है। सोंठ को लंबे समय तक स्टोर करके रख जा सकता है। साथ ही अदरक की तरह ही इसके कई लाभ है। इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम, विटामिन ए और सी पाया जाता है। साथ ही इसमें जिंक, फोलेट एसिड और फैटी एसिड जैसे गुण भी पाए जाते हैं।  ऐसे में इस मौसम में सोंठ रामबाण हो जाता है। आइए जानते हैं सोंठ के फायदे।

1. बढ़ती उम्र में जोड़ों के दर्द में सोंठ काफी लाभदायक होती है।
2. भोजन पाचन में हो रही समस्या में सोंठ, हींग और काला नमक मिलाकर लेने से गैस की समस्या में लाभ होता है।
3.सोंठ का सेवन वजन कम करने में भी मदद करती है।
4.सिर दर्द और माइग्रेन में सोंठ का इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
5.जिन लोगों को हिचकी आने की समस्या है उनके लिए सोंठ फायदेमंद हो सकती है।

Advertisement