Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Sonu Sood Birthday: जन्म दिन पर बर्तन धोते नजर आए सोनू, VIDEO देख फैंस हुए शोक्ड

Sonu Sood Birthday: जन्म दिन पर बर्तन धोते नजर आए सोनू, VIDEO देख फैंस हुए शोक्ड

By आराधना शर्मा 
Updated Date

 मुंबई: बॉलीवुड सुपर स्टार और रियल लाइफ हीरो सोनू सूद (Sonu Sood ) आज अपना 48 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहें हैं। सोनू सूद (Sonu Sood) अपने कामो के चलते आज फैंस के दिलों के राज बन गए हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सोनू सूद आए दिन कोई न कोई दमदार वीडियो शेयर करते रहें हैं। उनके जन्म दिनपर तकरीबन 3 घंटे पहले सोनू का एक वीडियो तेजी से तहलका मचा रहा है।

पढ़ें :- Tripti Dimri Hot Pic: तृप्ति डिमरी ने ब्लैक साटन गाउन में शेयर की हॉट तस्वीरें, फैन्स हुए दीवाने

आपको बता दें, इस वीडियो में सोनू सूद (Sonu Sood) बर्तन धोते हुए नजर आ रहें हैं। वहीं बॉलीवुड कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान सोनू सूद को डांटते हुए नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि वह सोनू सूद से बर्तन भी धोने को कहतीं हैं। फराह खान (Farah Khan) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

सोनू सूद (Sonu Sood) के साथ उनका यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है, इस वीडियो में वह सोनू सूद को डांटते हुए उनसे बहर्तन धोने के लिए कह रही हैं।


फराह खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘आप जानते हैं आप किसी के सबसे अच्छे दोस्त तभी हैं जब आप उसका जन्मदिन मना उससे बर्तन धोकर मनवा सको। सोनू सूद आपके साथ शूटिंग करने का मजा आया। आप हमेशा असंभव को अंजाम देते रहे हैं और आकाश का बुलंदियों को छुएं।

Advertisement