नई दिल्ली: बॉलीवुड सोनू सूद जरूरतमंद लोगों की मदद करने को लेकर अकसर सुर्खियों में रहते हैं। उनके ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब पढ़े जाते हैं। देश में अब एक बार फिर कोरोना वायरस ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
पढ़ें :- Tripti Dimri Hot Pic: तृप्ति डिमरी ने ब्लैक साटन गाउन में शेयर की हॉट तस्वीरें, फैन्स हुए दीवाने
आए दिन अस्पतालों में बेड्स, दवाईयां और ऑक्सीजन की किल्लत की खबरें आ रही हैं। अब सोनू सूद ने इन परेशानियों को ध्यान में रखते हुए एक ठोस कदम उठाया है। दरअसल, सोनू सूद ने एक टेलिग्राम ऐप लॉन्च किया है और इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए दी है।
अब पूरा देश साथ आएगा।
जुड़िए मेरे साथ Telegram चैनल पे
“India Fights With Covid “ पर
पढ़ें :- Ankita Lokhande के हाथ में लगी भयानक चोट, हॉस्पिटल से एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर
हाथ से हाथ मिलाएँगे .. देश को बचाएँगेhttps://t.co/Qa5nxskuqk pic.twitter.com/UPzNuufYjA
— sonu sood (@SonuSood) April 24, 2021
सोनू सूद ने ट्वीट किया: “अब पूरा देश साथ आएगा। जुड़िए मेरे साथ टेलिग्राम चैनल पे इंडिया फाइट्स विद कोविड पर हाथ से हाथ मिलाएंगे। देश को बचाएंगे।” सोनू सूद इस एप के जरिए जरूरतमंद लोगों को हॉस्पिटल में बेड, मेडिसिन्स और ऑक्सीजन उपलब्ध कराएंगे। अपने ट्वीट में एक्टर ने लोगों से सोनू सूद कोविड फोर्स ज्वाइन करने की अपील भी की है।
सोनू सूद लोगों की पढ़ाई, इलाज, काम काज, नौकरी हर चीज में मदद करते हुए नजर आते हैं। सोनू सूद की मदद के कारण कहीं गांव में उनकी मूर्ति बनाई गई तो कहीं उनकी पूजा भी की जाती है। उन्होंने अपने काम से लोगों का खूब दिल जीता है। लॉकडाउन के दौरान भी सोनू सूद ने लोगों की खूब मदद की थी।