South Korean plane fire : दक्षिण कोरियाई विमानन कंपनी एयर बुसान के एक एयरबस विमान में मंगलवार को देश के दक्षिण में स्थित गिमहे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हांगकांग के लिए उड़ान भरने की तैयारी के दौरान आग लग गई । अग्निशमन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। खबरों के अनुसार, बुसान (दक्षिण कोरिया) के गिमहे इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार रात एक विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई।
पढ़ें :- Middle East Flights : मिडिल ईस्ट के इन शहरों के लिए ऑपरेट होंगी 252 फ्लाइट्स, शेड्यूल में किया जा सकता बदलाव
विमान हॉन्ग कॉन्ग के लिए उड़ान भरने वाला था व आग लगने पर 169 यात्री समेत 176 लोगों को बाहर निकाल लिया गया। आग लगने के बाद अग्निशमन कर्मियों को जलते हुए यात्री विमान को बुझाने में कठिनाई हुई। दक्षिण कोरियाई परिवहन मंत्रालय ने बताया कि विमान के सभी 169 यात्रियों, छह चालक दल के सदस्यों और एक इंजीनियर को एस्केप स्लाइड का उपयोग करके सुरक्षित निकाल लिया गया।
29-दिसंबर 2024 को दक्षिण कोरिया में एक विमान हादसे में 179 लोगों की मौत हुई थी।