Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा विधायक नाहिद हसन को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत

सपा विधायक नाहिद हसन को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत

By संतोष सिंह 
Updated Date

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court ) ने सपा विधायक नाहिद हसन (SP MLA Nahid Hasan) को राहत दी है। दरअसल गैंगस्टर मामले में नाहिद को कोर्ट ने जमानत याचिका मंजूर कर दी है। 29 जनवरी 2022 को नाहिद की गिरफ्तारी हुई थी। अभी नाहिद चित्रकूट जेल में बंद है।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

बता दें कि बीते वर्ष 8 फरवरी 2021 में सपा विधायक नाहिद हसन (SP MLA Nahid Hasan)  व उनकी माता तबस्सुम बेगम सहित 40 आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर को मुकदमा दर्ज किया गया था। गत 15 जनवरी 2022 को पुलिस ने नाहिद हसन को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया था।

Advertisement