Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा सांसद बोले- पहले जो काम मुगलों ने किया था, उसी राह पर अब चल रही है मोदी सरकार

सपा सांसद बोले- पहले जो काम मुगलों ने किया था, उसी राह पर अब चल रही है मोदी सरकार

By संतोष सिंह 
Updated Date

Gyanvapi Masjid Survey : ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) का सर्वे को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद एसटी हसन (ST Hasan) ने कहा कि जो काम मुगलों ने किया। वही काम अब मोदी सरकार (Modi government) कर रही है।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

ज्ञानवापी मस्जिद पर बोले सपा सांसद

मुरादाबाद से सपा सांसद एसटी हसन (SP MP ST Hassan) ने ज्ञानवापी मस्जिद Gyanvapi Masjid)  और देश के हालात को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो काम मुगलों ने किया वही काम ये सरकार कर रही है। जिसकी लाठी उसकी भैंस वाला काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज फव्वारे में शिवलिंग देखा जा रहा है। वो असल में किया है ये फैसला अदालत देगी। अब अदालत सही फैसला दे या गलत उसे माना जाएगा। हम लोग कानून से बंधे हुए लोग हैं। उन्होंने कहा कि पूरी इस्लामी दुनिया में इस बात को लेकर बैचेनी है कि भारत में क्या हो रहा है?

‘देश को कमजोर करने की कोशिश’

सपा सांसद ने कहा कि ये देश को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। इसके पीछे कौन सी ताकतें काम कर रही हैं इसका पता लगाना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ कोर्ट कमिश्ननर ने ज्ञानवापी मस्जिद में हुए सर्वे की रिपोर्ट पेश करने के लिए दो दिन का समय और मांगा है। कमिश्नर का कहना है कि उनकी रिपोर्ट तैयार है, लेकिन उसे व्यवस्थित करने के लिए दो दिन का समय और चाहिए।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
Advertisement