Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली में तेज रफ्तार मार्सिडीज एक दुकान में जा घुसी, पांच लोग घायल

दिल्ली में तेज रफ्तार मार्सिडीज एक दुकान में जा घुसी, पांच लोग घायल

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

दिल्ली के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन इलाके में तेज रफ्तार मार्सिडीज एक दुकान में घुसने से हादसा हो गया। दुकान में बैठे पांच लोगो के घायल होने की खबर है।

पढ़ें :- अब तक भाजपा राजनीति का अपराधीकरण कर रही थी अब ‘अधिकारीकरण’ कर रही है : अखिलेश यादव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार कार चालक यूपी के नोएडा सेक्टर 79 का रहने वाला है। मार्सिडीज कार के ड्राइवर का नाम पराग मैनी है। दिल्ली पुलिस ने मीडिया को बताया कि 31 मार्च को इस घटना की जानकारी मिली थी।

जैसा कि वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे कार अचानक दुकान में घुस जाती है। पुलिस के अनुसार कार फतेहचंद कचौड़ी वाले के दुकान में घुसी थी। इस हादसे में एक महिला गंभीर रुप से घायल है।

घायलों को तीर्थ राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सभी घायलो का इलाजचल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही कार को भी जब्त कर लिया है। कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

पढ़ें :- दिल्ली में महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह पर साधा निशाना
Advertisement