Spicejet Emergency Landing : दिल्ली से जबलपुर जाने वाला एक स्पाइसजेट विमान ने आज सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग की। 5000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रही दिल्ली से जबलपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-2962 में शनिवार को अचानक तकनीकी खराबी आई और उसकी दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
पढ़ें :- Delhi News : अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच की उपराज्यपाल ने की सिफारिश ,आतंकी संगठन से फंड लेने का आरोप
फ्लाइट से जारी हुआ एक वीडियो दिखाता है कि केबिन में धुआं भर गया और यात्री डर गए। खबरों के अनुसार, वीडियो में दिख रहा है कि विमान में धुआं भरा हुआ है। अंदर बैठे यात्रियों को धुएं से काफी परेशानी हो रही है। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को फिलहाल एयरपोर्ट पर ही रखा गया है। बताया जा रहा है कि दूसरे विमान से यात्रियों को जबलपुर भेजा जाएगा।
बाल बाल बची यात्रियों की जान
स्पाइस जेट के विमान SG2962 में आई ख़राबी। @News18MP @prajapatilalit @VTankha @flyspicejet @CMMadhyaPradesh @ChouhanShivraj pic.twitter.com/grRWcYD0Xw— PRATEEK MOHAN AWASTHI (@prateek2663444) July 2, 2022
पढ़ें :- ये हमारे लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है,मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे और देश के हालात बदल देंगे : राहुल गांधी
बता दें कि इससे कुछ दिन पहले 19 जून को भी स्पाइसजेट के विमान की पटना में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। विमान में आग की खबर के बाद दिल्ली जा रहे विमान को पटना एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया था। इस विमान में 185 लोग सवार थे