नई दिल्ली। स्पाइडर-मैन, स्पाइडर-मैन और बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर सिर्फ स्पाइडर-मैन! टॉम हॉलैंड (Tom Holland) की फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने रिलीज के महज चार दिनों में कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 300 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है, जबकि दुनिया भर में भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है।
पढ़ें :- गोकुलधाम वालों के लिए बड़ा सरप्राइज! तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कहां से आया स्पाइडर मैन
मार्वल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और वीकेंड में इसकी कमाई ने रफ्तार पकड़ ली। बॉक्स ऑफिस (Box Office) के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन यानी रविवार को भारत में करीब 76 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन लगभग 256 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 306 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
अगर चार दिनों की कमाई पर नजर डालें तो फिल्म ने पहले दिन करीब 60 करोड़ 60 लाख रुपये, दूसरे दिन 49 करोड़ 35 लाख रुपये, तीसरे दिन 70 करोड़ 25 लाख रुपये और चौथे दिन करीब 76 करोड़ रुपये की कमाई की है। यानी चौथे दिन फिल्म ने अब तक की अपनी सबसे बड़ी दैनिक कमाई दर्ज की है। रविवार को बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचे और कई जगहों पर फिल्म के शोज लगभग हाउस फुल रहे। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। सबसे ज्यादा कमाई अंग्रेजी और हिंदी वर्जन से देखने को मिली है।
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने भारत में हॉलीवुड फिल्मों की ओपनिंग के कई रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने भारत में एवेंजर्स: एंडगेम’ और अवतार: द वे ऑफ वॉटर जैसी बड़ी फिल्मों के शुरुआती कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं सिर्फ चार दिनों की कमाई के साथ फिल्म ने साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में भी अपनी जगह बना ली है। फिल्म ने कई बड़ी भारतीय फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए टॉप कमाई वाली फिल्मों की रेस में मजबूत एंट्री की है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का शानदार प्रदर्शन जारी है। टॉम हॉलैंड की वापसी और स्पाइडर-मैन फ्रेंचाइजी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का असर साफ तौर पर टिकट खिड़की पर दिखाई दे रहा है।
रिपोर्ट : कल्पना पांडेय