TMC Split Crisis : पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलने के साथ सियासी हालात भी बदलने लगे हैं। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद टीएमसी में बड़ी टूट हो सकती है। यह दावा बीजेपी की ओर से किया गया है। जिसमें कहा गया है कि टीएमसी में असंतोष की स्थिति है और 80 में से 50 विधायक पाला बदल सकते हैं। कुछ ऐसी ही बात टीएमसी के सांसदों को लेकर भी कही जा रही है।
पढ़ें :- पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान, ममता बनर्जी लड़ सकती हैं चुनाव?
दरअसल, बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने टीएमसी में बड़ी टूट का दावा किया है। सौमित्रा खान ने बुधवार को कहा कि टीएमसी के करीब 50 विधायक अपनी पार्टी से नाराज चल रहे हैं। ऐसी ही स्थिति 20 सांसदों की है। भाजपा सांसद ने यहां तक कह दिया कि अगर बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व सहमति देता है, तो ये विधायक पार्टी बदलकर बीजेपी में शामिल होने के लिए तैयार हैं। हालांकि, अब तक बीजेपी हाईकमान की तरफ से इसे लेकर घोषणा नहीं की गई है।
इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि टीएमसी के 12 सांसद बीजेपी को समर्थन देने या बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इनमें से 5-6 सांसदों ने पार्टी छोड़ने की तैयारी कर ली है। बता दें कि इन अटकलों को तब हवा मिली जब टीएमसी के दो विधायकों ऋतब्रत बनजी और संदीपन साहा ने सीएम शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष रथिंद्र बोस से मुलाकात की थी।