Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Sprouts Cheela: अंकुरित अनाजों में छिपा है पोषक तत्वों का खजाना, ब्रेकफास्ट में ट्राई करें इसका चीला, ये है रेसिपी

Sprouts Cheela: अंकुरित अनाजों में छिपा है पोषक तत्वों का खजाना, ब्रेकफास्ट में ट्राई करें इसका चीला, ये है रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अंकुरित अनाज या स्प्राउ्ट्स पोषक तत्वों का खजाना होता है। इसका सेवन करने से न सिर्फ शरीर को कई फायदे होते हैं बल्कि तमाम बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए बेहद जरुरी होता है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

स्प्राउ्टस या अंकुरित अनाज में भीगा हुआ चना, मूंगफली के दाने, सोयाबीन, खड़ी मूंग की दाल, गेहूं आदि होता है जो शरीर को शक्ति प्रदान करता है। अगर आप साबूत अनाजों खाना पसंद नहीं करते हैं तो आप इसका चीला बनाकर खा सकते हैं।

इसका चीला बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरे में एक कप अंकुरित अनाज, एक कप बेसन, आधा कप बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ती निकाल लेनी है। अब इसी कटोरे में अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक भी एड कर लें।

इसके बाद आपको इस कटोरे में थोड़ा सा पानी एड कर इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करना है और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है। अब एक तवे में थोड़ा सा तेल डालिए और फिर गर्म तवे पर इस पेस्ट को फैला लीजिए।

जब चीला एक साइड से गोल्डन हो जाए, तो आपको इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी पका लेना है। अब आप इस चीले को गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं। आप स्प्राउट्स चीले को चटनी या फिर दही के साथ खा सकते हैं। यकीन मानिए ब्रेकफास्ट को हेल्दी बनाने के लिए ये चीला एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement