Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sravasti News : संदिग्ध हालात में घर में मृत मिला पूरा परिवार, पांच मौतों से गांव में मचा हड़कंप

Sravasti News : संदिग्ध हालात में घर में मृत मिला पूरा परिवार, पांच मौतों से गांव में मचा हड़कंप

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) के श्रावस्ती जिले (Shravasti District) के इकौना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैलाशपुर (Gram Panchayat Kailashpur) में शुक्रवार की सुबह पूरा परिवार मृत अवस्था में मिला। दंपती के साथ तीन बच्चों का शव देख परिजनों में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय (Station in-charge Akhilesh Pandey) , सीओ भारत पासवान (CO Bharat Paswan) मौके पर जांच में जुटे हैं।

पढ़ें :- BJP अगर ये सोच रही है कि वो सपा के ‘छात्र सभा’ के युवाओं को छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाने से रोक लेगी तो ये उसकी ग़लतफ़हमी है: अखिलेश यादव

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैलासपुर के मजरा लियाकतपुरवा में पांच शव मिलने के बाद से हड़कंप है। मृतक युवक सिरोज अली की मां ने बताया कि सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें चिंता होने लगी। कई बार उन्होंने दरवाजा पीटा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

कुछ देर इंतजार करने के बाद छोटी बहु व बेटी राबिया को बुलाकर देखने को कहा। बेटी राबिया ने जब खिड़की से देखा तो पांचों लोग बिस्तर पर पड़े थे। मां ने बताया कि उनका बेटा सिरोज अली, उनकी पत्नी शहनाज के बीच पहले झगड़ा होता था, लेकिन अब झगड़ा नहीं होता था। मृतकों में एक डेढ़ साल के बेटे सहित दो बेटियां शामिल हैं।

इनकी हुई मौत 

रोजअली ( 35) पुत्र शमशूल हक, शाहनाज (30) पत्नी रोज अली, तबस्सुम (06) पुत्री रोज अली, गुलनाज (04) पुत्री रोजअली और मोइन (02) पुत्र रोज अली की मौत हुई है।

पढ़ें :- एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में आया कोर्ट का फैसला, सिपाही प्रशांत चौधरी दोषी करार
Advertisement