Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. SRCC के 100 साल पूरे: शताब्दी समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, कहा-इस यात्रा में कॉलेज ने पीढ़ियों को गढ़ा

SRCC के 100 साल पूरे: शताब्दी समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, कहा-इस यात्रा में कॉलेज ने पीढ़ियों को गढ़ा

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, आज का ये अवसर श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के लिए बहुत ऐतिहासिक है। ये देश के शिक्षा जगत के लिए उतना ही अहम है। यहां SRCC का हिस्सा रही अनेक पीढ़ियां एक साथ जुटी हैं। मैं आप सभी को SRCC के इस शताब्दी समारोह के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं इसके संस्थापक सर श्रीराम जी को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं, उनके विजन को नमन करता हूं।

पढ़ें :- PM मोदी ने किया दिल्ली मेट्रो में सफर, यात्रियों और बच्चों से बातचीत की, एसआरसीसी के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

उन्होंने कहा, अपनी 100 वर्षों की इस यात्रा में श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने पीढ़ियों को गढ़ा है, उन्हें उज्ज्वल भविष्य से जोड़ा है। जो आए उन्होंने पढ़ा, जो निकले वो गढ़े हुए निकले। साथ ही कहा, SRCC के पूर्व छात्र बहुत खास रहे हैं। आपकी भाषा में कहें तो, वे ‘OGs’ (दिग्गज) हैं। उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। मैंने उनमें से कई लोगों के साथ काम किया है। स्वर्गीय अरुण जेटली ने यहीं पढ़ाई की थी, और मैं कह सकता हूं कि शायद ही हमारी कोई ऐसी बैठक हुई हो जिसमें उन्होंने SRCC के बारे में बात न की हो।

साथ ही कहा, तब आपकी जगह आपके सीनियर बैठे थे। तब मैं सीएम तो था लेकिन मैं देश की मुख्य विपक्षी पार्टी का एक सदस्य भी था। संभवतः तब लोग ये उम्मीद कर रहे थे कि मैं तब की केंद्र सरकार पर लंबे चौड़े अटैक करूंगा, आरोपों की झड़ी लगा दूंगा। लेकिन विपक्ष में होने के बाद भी तत्कालीन सरकार का आलोचक होने के बाद भी मैंने इस मंच का वो उपयोग नहीं किया था।

पीएम ने कहा, 2013 के मेरे संबोधन को लोगों ने फिर से सुना है। संभव है इस नई पीढ़ी के लोगों ने भी उसको Revisit किया होगा। उस स्पीच की वेव बन गई थी और आज भी 13-14 साल बाद भी उस सभा का उस संबोधन का प्रभाव बरकरार है।

पढ़ें :- राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों से मिले PM मोदी, कहा-Teachers Day हमारे समाज में शिक्षकों के अहम योगदान की सराहना करने का है दिन
Advertisement