Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. एक महीने तक चावल से बनाएं दूरी, शरीर में दिखेंगे ये चौंकाने वाले फायदे

एक महीने तक चावल से बनाएं दूरी, शरीर में दिखेंगे ये चौंकाने वाले फायदे

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अधिकतर घरों में लंच में चावल खाना अधिक पसंद किया जाता है। खासकर यूपी बिहार के अलावा और भी कई राज्य ऐसे हैं जहां चावल खाना खूब पसंद आता है। डेली चावल का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। चावल में अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। क्या आप जानते हैं अगर एक महीने तक चावल न खाया जाय तो सेहत को इसके कितने फायदे होते हैं।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट

एक महिने का चावल का सेवन न करने से वजन कम होता है। चावल में स्टार्च की अधिकता होती है, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा सकती है। हाई कोलेस्ट्रॉल दिल से संबंधित बीमारियों की वजह बन सकता है।चावल कम खाने से हार्ट से संबंधित बीमारियों से बचाता है और हेल्दी रखता है।

चावल न खाने से ब्लड शुगर लेवल सामान्य रुप से बना रह सकता है। चावल में फाइबर की कमी होती है, जिससे कब्ज जैसी दिक्कतें हो सकती है।खाने में फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करने से पाचन बेहतर रहता है। अगर वजन कम करना चाहते है तो चावल से दूरी बनाना फायदेमंद होता है। मोटापा कम करने में मदद करता है।

चावल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और अन्य तरह के पोषक तत्वों का भी अभाव होता है। इसके साथ ही इसमें स्टार्च भी बहुत ज्यादा पाया जाता है। अगर रिफाइंड चावल का हम ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तो इससे ब्लड शुगर भी बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। वहीं, इसका सबसे बुरा परिणाम वजन बढ़ने में देखा जा सकता है।

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर
Advertisement