Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कुत्तों के काटने पर डॉग लवर्स को देना होगा भारी मुआवजा, तय होगी जिम्मेदारी : सुप्रीम कोर्ट

कुत्तों के काटने पर डॉग लवर्स को देना होगा भारी मुआवजा, तय होगी जिम्मेदारी : सुप्रीम कोर्ट

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने पिछले पांच वर्षों में आवारा कुत्तों से संबंधित नियमों के क्रियान्वयन के लिए कोई कदम नहीं उठाए जाने पर चिंता व्यक्त की है। कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि वह कुत्ते के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को ‘भारी मुआवजा’ देने का आदेश देगा। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की पीठ ने कहा कि कुत्ते के काटने की घटनाओं के लिए कुत्ता प्रेमियों (Dog Lovers) और उन्हें खाना खिलाने वालों को भी “जिम्मेदार” और “जवाबदेह” ठहराया जाएगा।

पढ़ें :- Sonam Wangchuk Detention Revoke : गृह मंत्रालय ने सोनम वांगचुक की हिरासत को तत्काल प्रभाव से किया रद्द, NSA भी हटा

न्यायमूर्ति नाथ ने कहा कि कुत्तों के काटने से बच्चों या बुजुर्गों की मृत्यु या चोट के हर मामले के लिए हम राज्य सरकारों से भारी मुआवजा देने की मांग करेंगे क्योंकि उन्होंने पिछले पांच वर्षों में नियमों के कार्यान्वयन के संबंध में कुछ नहीं किया है। साथ ही, इन आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वालों की भी जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की जाएगी। अगर आपको इन जानवरों से इतना प्यार है तो आप उन्हें अपने घर क्यों नहीं ले जाते? ये कुत्ते इधर-उधर क्यों घूमते हैं, लोगों को काटते हैं और डराते हैं?

न्यायमूर्ति मेहता ने न्यायमूर्ति नाथ के विचारों से सहमति जताते हुए कहा कि जब कुत्ते नौ साल के बच्चे पर हमला करते हैं तो किसे जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए? वह संगठन जो उन्हें खाना खिला रहा है? आप चाहते हैं कि हम इस समस्या से आंखें मूंद लें। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) सात नवंबर, 2025 के अपने उस आदेश में संशोधन के अनुरोध वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों और सड़कों से इन आवारा जानवरों को हटाने का निर्देश दिया गया था।

Advertisement