Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. स्टूडेंट, इडियट और अंधभक्त…लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के बोलने पर मचा हंगामा

स्टूडेंट, इडियट और अंधभक्त…लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के बोलने पर मचा हंगामा

By शिव मौर्या 
Updated Date

Parliament Monsoon Session: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में चर्चा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक छात्रा से बाचतीत का जिक्र करते हुए तीन कैटेगरी बताईं, जिसमें स्टूडेंट, ईडियट और अंधभक्त। साथ ही, जंतर मंतर पर हुए छात्रों के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

पढ़ें :- राहुल गांधी GenZ से बोले-महिला सुरक्षा की मांग कर रहे युवा सड़कों पर उतरें, बहरी सरकार तभी सुनती है, जब उस पर पड़ता है दबाव

संसद में राहुल गांधी ने कहा कि, मुझे लगा कि मैं अगली पीढ़ी को लेकर भाषण दूंगा, तो मैं सोच रहा था कि शुरुआत कैसे करूंगा। मैंने सोचा कि सबसे अच्छी शुरुआत मेरी छात्रों, युवतियों के साथ बातचीत से होगी। उन लोगों ने मुझे नया नजरिया दिया। उन्होंने कहा, मैंने लड़की से पूछा कि तुमने कहा था कि तुम छात्रा हो, इसका मतलब क्या है। क्या इसका मतलब है कि तुम कॉलेज में पढ़ती हो। क्या इसका मतलब है कि तुम स्कूल में पढ़ती हो? क्या इसका मतलब है कि तुम किताब पढ़ती हो। क्या है इसका मतलब? उसने मुझे सबसे खूबसूरत जवाब दिया कि छात्र वो है, जिसका दिमाग खुला होता है और दिल खुला होता है। छात्र वो होता है, जो शुरुआत से ही यह मान लेता है कि उसे सबकुछ नहीं पता। छात्र स्वीकार करता है कि उसे जो भी पता है, उसे आगे जानकर और बड़ी जानकारी मिलेगी। छात्र समझता है कि ब्रह्मांड बदलता है और छात्र समझता है कि ज्ञान भी बदलता है। उसने मुझे कहा कि छात्र का सबसे अहम मूल्य विनम्रता होती है। मैंने पूछा कि क्यों। उसने कहा कि छात्र को पता होता है कि उसे सच नहीं पता। छात्र सभी लोगों के सच का सम्मान करता है।

राहुल गांधी ने आगे कहा, मैंने छात्रा से पूछा कि जो छात्र होता है, इसका लक्ष्य क्या होता है। इस पर छात्रा ने बताया कि, छात्र हमेशा सच्चाई के पीछे दौड़ते हैं और सच्चाई को अपने सीने पर गर्व से लेकर घूमता है। नेता विपक्ष ने आगे कहा, मैंने दूसरे वर्ग के बारे में पूछा तो उसने कहा कि, दूसरे वर्ग को एक छवि की जरूरत होती है। चूंकि वो इमेज सच नहीं है, क्योंकि इडियट यह दिखावा कर रहा है कि वो भगवान है। ऐसे में उसे एक बड़ी छवि बनानी होती है। मैंने सोचा कि ये स्टूडेंट है, इडियट भी है, तो मैंने उससे पूछा कि तीसरी कैटेगरी कहा जाती है।… मैंने कहा अंधभक्त, इसे कहां डाला जाए। उसने कहा कि अंधभक्त वह होता है, जिसे यह भरोसा हो जाता है कि दूसरा इडियट भगवान है।”

वहीं, इस पर आपत्ति करते हुए रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी असंसदीय शब्द इस्तेमाल करते हैं। ये तरीके से एक छात्रा के नाम पर वह शब्द बोल रहे हैं, इसे एक्सपंज किया जाए। स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि जो शब्द असंसदीय होगा, उसे निकाल दिया जाएगा।

 

पढ़ें :- यूपी अब नागरिक सीना तानकर और माफिया सिर झुकाकर चलता है, नए स्लोगन के साथ गिरगिट की तरह रंग बदल रही सपा : सीएम योगी
Advertisement