Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. IIT Kanpur students Kanwar Yatra : आईआईटी कानपुर के छात्रों और शिक्षकों ने निकाली कांवड़ यात्रा, सरसैया घाट से गंगाजल लाकर किया जलाभिषेक

IIT Kanpur students Kanwar Yatra : आईआईटी कानपुर के छात्रों और शिक्षकों ने निकाली कांवड़ यात्रा, सरसैया घाट से गंगाजल लाकर किया जलाभिषेक

By अनूप कुमार 
Updated Date

IIT Kanpur students Kanwar Yatra :  सावन के पवित्र महीने में IIT कानपुर के छात्र-छात्राओं और प्रोफेसरों ने आस्था और परंपरा की अनोखी मिसाल पेश की। छात्रों ने सरसैया घाट से गंगाजल लेकर आनंदेश्वर महादेव मंदिर तक पदयात्रा की और परमट में विधिवत भगवान शिव का पारंपरिक जलाभिषेक किया।

पढ़ें :- अखिलेश यादव का CM योगी पर निशाना, कहा-2024 के चुनाव की हार की वजह से संतुलन बिगड़ गया है, इसीलिए ऐसे असंतुलित बयान आ रहे

इस पहल ने आस्था, अनुशासन और सांस्कृतिक भागीदारी के साथ संस्थान के छात्रों, प्रोफेसरों और सदस्यों को एक साथ जोड़ा। प्रोफेसर नचिकेता तिवारी ने छात्रों की इस पहल की सराहना की और आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और आगे बढ़ाने के लिए उनका उत्साह बढ़ाया। आस्था, अनुशासन और सांस्कृतिक सहभागिता का संदेश देने के उद्देश्य से ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ यह कांवड़ यात्रा निकाली गई। जलाभिषेक के बाद महंत बाल योगी अरुण पुरी चैतन्य जी महाराज ने छात्रों को आशीर्वाद दिया।

यात्रा के दौरान अवध बिहारी मिश्रा ने छात्रों को गंगा नदी के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यावरण संबंधी महत्व के बारे में जानकारी दी।

छात्र शिवम त्रिवेदी ने कहा कि आईआईटियंस की कांवड़ यात्रा समाज को यह संदेश देती है कि मौजूदा समय में युवा पीढ़ी, खासकर जेन-जी और जेन-अल्फा केवल सोशल मीडिया से परिभाषित नहीं होती। यह पीढ़ी मॉडर्न टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के साथ ही अपनी संस्कृति, परंपरा, मां गंगा, भगवान शिव और सामाजिक जिम्मेदारी से भी गहराई से जुड़ी हुई है।

पढ़ें :- देश के संविधान व जनता की आवाज़ पर हमला करने वाले इन चार लोगों को सज़ा दिलाकर रहेंगे, ये मेरी गारंटी है : राहुल गांधी
Advertisement