Side effects of pineapple: कई लोगो का फेवरेट फ्रूट अनानास होता है। पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अनानास में विटामिन सी और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाया जाता है। लेकिन कुछ लोग हैं जिन्हें अनानास खाने से बचना चाहिए। ऐसे लोगो के लिए अनानास नुकसानदायक हो सकता है।
पढ़ें :- Sitting Job Tips : लंबे समय तक बैठे रहने से बिगड़ सकता है ब्लड सर्कुलेशन, ऐसे रखें पैरों को एक्टिव
जिन लोगों को सीलिएक बीमारी है ऐसे लोगो को अनानास खाने से बचना चाहिए। उन्हें ग्लूटेन से रिएक्शन हो सकता है। अनानास में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले एंजाइम ब्रोमेलेन होता है, जो उनकी सेलियाक बीमारी में दिक्कतों को बढ़ा सकता है। अगर सेलियाक के मरीज अनानास का सेवन करते हैं, तो उन्हें पेट में ब्लोटिंग, दर्द आदि दिक्कतें हो सकती हैं।
जिन लोगो को गैस्ट्राइटिस या एसिडिटी की समस्या हो ऐसे लोगो को भी अनानास नहीं खाना चाहिए। इसके सेवन से उनकी परेशानी बढ़ सकती। विटामिन सी के सेवन का अधिकतम सीमा रोजाना 200 मिलीग्राम के आसपास होती है। ज्यादा मात्रा में विटामिन सी का सेवन करने से उन लोगों को नुकसान हो सकता है जिन्हें किडनी समस्या है। इसलिए अगर आपको किडनी को डैमेज से बचाना है तो इसका इनटेक लिमिटेड कर दें।
अनानास में नेचुरल शुगर और कैलोरीज ज्यादा होती है, अगर डायबिटीज के मरीज इसका सेवन करेंगे तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाएगा और फिर आपकी तबीयत अचानक बिगड़ सकती है। मधुमेह के रोगी पाइनएप्पल की जगह दूसरे फल को डाइट में शामिल करें।