कई बार ऐसा होता है कि घर में सब्जियां खत्म हो जाती है तो आज हम आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन लेकर आये है। इतना ही नहीं अगर आप सब्जियां नहीं खाना चाहते है तो सोया चंक्स या सोयाबीन की बरी की सब्जी ट्राई कर सकते है।खाने में यह एकदम नॉनवेज की तरह लगती है। सोया चंक्स स्वाद में ही नहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
पढ़ें :- Mahashivratri Special Healthy Dishes : महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये स्पेशल हेल्दी डिशेज, एनर्जी भरपूर रहेगी
प्रोटीन से भरपूर यह सोयबीन न सिर्फ एक्टिव और फिट बनाए रखने में मदद करता है, बल्कि वेट लॉस, कैंसर, शारीरिक विकास, डायबिटीज़, हाई ब्लडप्रेशर, आस्टियोपोरेसिस जैसी बीमारियों में भी कारगर साबित होता है। सोयाबीन खाने से महिलाओं को हॉर्मोन संबंधी कई परेशानियां होती है। दरअसल इसमें मौजूद कम्पाउंड फीमेल हॉर्मोन एस्ट्रोजन की नकल करता है, जिससे महिलाओं में हार्मोन्स की गड़बड़ी हो सकती है। ऐसे में बेहतर यही होगा कि सोयाबीन का सेवन लिमिट मात्रा में करें।
सोया चंक्स की सब्जी बनाने के लिए जरुरी सामग्री
1 कप सोया चंक्स
1 बारीक कटा प्याद
1 बारीक कटा टमाटर
2 उबले हुए आलू
1 इंच अदरक का टुकड़ा
4-5 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
2-3 बारीक कटी हरी मिर्च
एक चुटकी हींग
आधा चम्मच जीरा
आधा चम्मच धनिया पाउडर
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच गरम मसाला
आधा चम्मच चाट मसाला
स्वादानुसार नमक
1-2 चम्मच तेल
सोया चंक्स की सब्जी बनाने का तरीका
पढ़ें :- Besan Toast : बेसन टोस्ट खाने में स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर, झटपट बनकर हो जाएगा तैयार
आलू सोयाबीन की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आलू उबाल लें। जब तक आलू उबलें, तब तक गुनगुने या गर्म पानी में सोया चंक्स भिगो दें। आप चाहें तो इन्हें बॉयल भी कर सकते हैं. इससे सब्जी जल्दी बनेगी। इसमें एक चुटकी नमक भी डाल सकते हैं। अब प्याज और टमाटर काल लें और उबले आलू को छील कर चौकोर काट लें।
चंक्स जब गल जाएं तो उनमें से एक्स्ट्रा पानी निकाल दें।अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डाल कर गर्म करें। आप चाहें तो इसमें साबुत लाल मिर्च भई डाल सकते हैं। इसमें जीरा, हींग डालें। अब इसमें हरी मिर्च और प्याज भूनें। इसमें अदरक डालें और टमाटर डाल कर पकाएं। आप चाहें तो इन सबको मिक्सी में पीस भी सकते हैं। दरदरी ग्रवी भी तैयार कर सकते हैं। इसमें आप लहसुन भी डाल सकते हैं।
कुछ लोग सावन के महीने में प्याज-लहसुन खाने से परहेज करते हैं, वो इन्हें स्किप कर सकते हैं। इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें। मसाला जब अच्छे से भुन जाए तो इसमें आलू डाल कर मिक्स करें। इसके बाद सोया चंक्स भी डालें और पकने दें। अगर चंक्स कच्चे लगें तो इसमें हल्का पानी डाल कर थोड़ी देर तक ढक कर पकाएं। आप अब इसके ऊपर गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालें और मिक्स करें। अब आप इस टेस्टी सब्जी को रोटी, पराठे या चावल के साथ खा सकते हैं। इसके साथ आप लस्सी, छाछ या रायता भी सर्व कर सकते हैं। इसके साथ पुलाव भी खाया जा सकता है।