सुकमा। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा जिले (Sukma District) के थाना भेज्जी (Police Station Bhejji) इलाके में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे जाने की जानकारी मिली है। सुरक्षाबलों ने मौके से तीन ऑटोमैटिक राइफल और अन्य हथियार बरामद किए हैं।
पढ़ें :- Vande Bharat Sleeper : दूसरी वंदे भारत स्लीपर इस दिन होगी लॉन्च , जानें रूट और स्टॉपेज
जानकारी के मुताबिक, जवानों को सूचना मिली थी कि कई नक्सली ओडीशा के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रहे हैं। डीआरजी (DRG) की टीम नक्सलियों की घेराबंदी करने निकली थी। मुठभेड़ 22 नवंबर को सुबह के समय हुई है।
आईजी बस्तर पी सुंदरराज (IG Bastar P Sundarraj) ने बताया कि छत्तीसगढ़ के दक्षिणी सुकमा में DRG के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए। INSAS, AK-47, SLR और कई अन्य हथियार बरामद हुए। सर्च ऑपरेशन (Search Operation) जारी है। बता दें कि इससे पहले दक्षिण बस्तर, गरियाबंद और कांकेर में भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।