Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती……… शिक्षकों ने दिखाया गुस्सा

ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती……… शिक्षकों ने दिखाया गुस्सा

By Shital Kumar 
Updated Date

भोपाल। प्रदेश के स्कूली शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों के लिए भी ग्रीष्मकालीन अवकाशों का ऐलान कर दिया है लेकिन इन अवकाशों में कटौती होने के कारण शिक्षक संगठनों ने आंखे तरेरी है….। संगठनों का यह कहना है कि बीते वर्ष सात दिनों की कटौती की गई थी और इस बार 15 दिनों की कटौती। इससे शिक्षक संगठनों ने नाराजगी जताई है।

पढ़ें :- MP Rajya Sabha : हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

 

शैक्षणिक कैलेंडर के तहत अवकाश

मध्य प्रदेश में एक मई से शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए गर्मी की छुट्टी 46 दिन रहेगी। यह एक मई से प्रारंभ होकर 15 जून तक चलेगी। वहीं शिक्षकों को 31 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश मिलेगा। यह एक मई से 31 मई तक रहेगा। शिक्षक संगठनों का कहना है कि पिछले वर्ष सात दिन छुट्टी कम मिली थी। इस वर्ष 15 दिन की कटौती की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर के तहत अवकाश घोषित कर दिए हैं।

 

पढ़ें :- "पत्नी को लोकसभा टिकट दिलाने के खातिर प्रियंका गांधी को दिए थे 7 करोड़!" गौरव कुमार ने फुल रिफंड की मांग करते हुए आत्मदाह की दी चेतावनी

अक्टूबर में दो बार अवकाश मिलेगा

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के साथ-साथ वर्षभर के दौरान अन्य अवकाशों के आदेश भी जारी कर दिए हैं। अक्टूबर में दो बार अवकाश मिलेगा। दशहरा का अवकाश एक से तीन अक्टूबर तक रहेगा। वहीं दीपावली का अवकाश 18 से 23 अक्टूबर तक दिया गया है। शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से चार जनवरी 2026 तक रहेगा। इस बार दशहरा में तीन दिन, दीपावली में छह दिन और शीतकालीन अवकाश पांच दिन का रहेगा।

Advertisement