Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sun transit in Capricorn 2022: ग्रहों के राजा इस दिन करेंगे मकर राशि में गोचर, इन राशि के लोगों को होगा अप्रत्याशित लाभ

Sun transit in Capricorn 2022: ग्रहों के राजा इस दिन करेंगे मकर राशि में गोचर, इन राशि के लोगों को होगा अप्रत्याशित लाभ

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sun transit in Capricorn 2022: वैदिक ज्योतिष में सभी ग्रहों में सबसे अधिक प्रभावशाली ग्रह सूर्य अधिकार, शक्ति और महिमा का प्रतीक माना जाता है। सूर्य 9 ग्रहों के राजा के रूप में जाना जाता है। सूर्य किसी जातक की कुंडली में नेतृत्व, गौरव और प्रसिद्धि का प्रतिनिधित्व करता है। आत्मा का कारक यह ग्रह जीवन में पिता का प्रतीक माना जाता है।

पढ़ें :- 18 मई 2024 का राशिफल : शनि देव की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें आपका कैसे बीतेगा दिन

सूर्य का मकर राशि में गोचर शुक्रवार 14 जनवरी 2022 को दोपहर 14:13 बजे होगा।यह गोचर बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन को मकर संक्रांति भी मनायी जाती है। यह  पर्व भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बहुत खुशी और धूमधाम के साथ मनाया जाता है।सूर्य ग्रह हर महीने गोचर करता है और वर्ष में चक्र पूरा करता है। वैदिक ज्योतिष में, सूर्य शनि का पिता है और शनि मकर राशि पर शासन करता है।

धनु राशि: सूर्य का गोचर आपके लिए काफी सकारात्मक दिखाई दे रहा है। आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो ये अवधि आपके लिए बेहद शुभ रहने वाली है। आपको इस अवधि में अन्य माध्यमों से भी धन प्राप्त करने के कई मौके मिलेंगे।

मकर राशि: सूर्य के मकर राशि में गोचर की इस अवधि में जातकों को करियर में अचानक ही प्रसिद्धि मिल सकती है।पिछले समय में किए गए प्रयासों का आपको इस दौरान अच्छा फल प्राप्त होगा।

मीन राशि: गुरु बृहस्पति इस राशि के स्वामी हैं। सूर्य का मकर राशि में गोचर इस राशि के लोगों के लिए काफी शुभ साबित होगा। इस अवधि में इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित लाभ होने की भी प्रबल संभावना है। आप नई ऊंचाइयों को भी प्राप्त करने में सफल रह सकते हैं।

पढ़ें :- Amazing Owl Facts : उल्लू को कहीं सौभाग्य माना जाता है तो कहीं अशुभ , ऐसे देता है सफलता का संकेत
Advertisement