मुंबई। अभिनेता सनी देओल की हाल में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर-2 को लेकर चर्चा में है। वहीं अभिनेता अक्षय खन्ना ने फिल्म धुरंधर-2 से तगड़ी वापसी कि है। दोनों ही अभिनेता इस समय देश भर में चर्चा में बने हुए है। इसी मौके पर अभिनेता सनी देओल और अक्षय खन्ना की सिनेमाघरों में आने वाली है। इस फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है। अक्षय खन्ना बॉर्डर-2 में कर्नल धर्मवीर सिंह के रोल में वापसी की थी, जिसे फिल्म बॉर्डर में दिखाया गया था। अक्षय खन्ना को अगर आप फिल्म इक्का देखेंगे तो आपको को फिल्म धुरंधर के रहमान डकैत की याद आ जाएगी। अक्षय खन्ना ने फिल्म इक्का में बिल्कुल ही रहमान डकैत का लुक रखा है।
पढ़ें :- VIDEO: फिल्म बार्डर-2 के जश्न के बीच मची खलबली, वरुण धवन को मेट्रो अधिकारियों ने लगाई फटकार, कहा- ऐसा करना दण्डीय अपराध हो सकती है जेल
'बॉर्डर 2' के कारण सनी देओल चर्चा में हैं, 'धुरंधर' से अक्षय खन्ना लोकप्रियता बटोर रहे हैं।
अब दोनों की साथ में फ़िल्म आ रही है – 'इक्का'।
सनी देओल को हम 'दामिनी' में वकील के रूप में देख चुके हैं, वहीं अक्षय खन्ना 'सेक्शन 375' में वकील के किरदार में थे।pic.twitter.com/41ph8u2YJY
— Anupam K. Singh (@AnupamNawada) February 3, 2026
पढ़ें :- कमाई के मामले में फिल्म बॉर्डर-2 ने तोड़ा रिकार्ड, दूसरे दिन कमाएं 40.59 करोड़ रुपए
फिल्म इक्का एक कोर्टरूम ड्रामा है। फिल्म में जहां सनी देओल ने जहां एक अधिवक्ता के किरदार में नजर आ रहे है। वहीं अक्षय खन्ना एक अभियुक्त में रूप में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर की शुरूआत में सनी देओल अधिवक्ता की ड्रेस में तैयार होकर कोर्ट जाते दिखते हैं। उनकी आंखें गीली होने के साथ ही उनके चेहरे पर दुख और मायूसी के साफ दिखाई देती है। सनी देओल जब कोर्ट में खड़े होते है तभी अक्षय खन्ना की एंट्री होती है। यइ इंट्री बिल्कुल फिल्म धुरंधर के रहमान डकैत की स्टाइल में होती है। फिर के टीजर में उठा-पटक की भी सिन्स दिखाई जाती है, जो किसी बड़ी घटना की ओर इशारा करती है। वहीं एक सीन दौरान अभिनेता सनी देओल अभिनेता अक्षय खन्ना से पूछताछ करते है और उनके जवाब न देने पर वह अक्षय खन्ना को एक जोरदार मुक्का मारते हैं। टीजर के आखिरी में अक्षय खन्ना की एक आवाज सुनाई देती है- टिक, टिक बूम और यह सुनते ही सनी देओल जोर से चिल्लाते हैं शट अप। इस सीन देख कर कोर्ट रूम में मौजूद हर कोई उनकी चीख से सहम जाता है।
फिल्म इक्का में सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ ही दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, संजीदा शेख और आकांक्षा रंजन कपूर हैं। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जल्द ही रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।