Sunny Deol Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ एक पुराने विज्ञापन को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान सनी देओल ने पान मसाला या गुटखे का प्रचार करने से साफ इनकार किया था। सनी देओल ने साफ कहा था कि उन्हें ऐसे विज्ञापनों के ऑफर मिलते हैं, लेकिन वो उन्हें स्वीकार नहीं करते। उन्होंने कहा कि वो उन्हीं चीजों का प्रचार करना पसंद करते हैं, जिन पर उन्हें खुद भरोसा हो। उनका कहना था कि सिर्फ पैसों के लिए वो ऐसा कोई काम नहीं करना चाहते, जिसे उनका जमीर सही न माने।
पढ़ें :- जूता गीला ना हो, इसलिए पटवारी बुजुर्ग की पीठ पर पर सवार हो गया: एसडीएम ने निलंबित किया
सनी देओल का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना विज्ञापन तेजी से वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में अभिनेता ‘संतूर मीठा पान’ का प्रचार करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि विज्ञापन में सनी देओल के साथ अभिनेता रवि किशन और विजय राज भी दिखाई देते हैं।
इसके बाद वो वहां मौजूद लड़कियों के लिए भी पान देने को कहते हैं। विज्ञापन के आगे बढ़ने पर संतूर मीठा पान और संतूर सादा पान का जिक्र किया जाता है। यानी एक तरफ सनी देओल अब कह रहे हैं कि वो गुटखे या पान मसाले का प्रचार नहीं करते और न ही भविष्य में करेंगे, वहीं दूसरी तरफ उनका सालों पुराना विज्ञापन सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
अब इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी शुरू हो गई है। कुछ यूजर्स पुराने विज्ञापन को लेकर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे उनके पुराने करियर का हिस्सा बता रहे हैं। फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की है कि सनी देओल के बयान के तुरंत बाद उनका पुराना पान से जुड़ा विज्ञापन वायरल क्यों हो गया। लोग उनके पुराने विज्ञापन और वर्तमान रुख को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।